अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

आग लगने से तीन घर जल कर राख

आग लगने से तीन घर जल कर राख प्रखंड के मुलकिया पंचायत अंतर्गत गुलाब मोहम्मद टोला गांव में बीती रात आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग रात में लगने की बात बतायी जा रही है। जब सभी परिवार अपने घर में सो रहे थे। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरा घर जल कर राख हो ग

आग लगने से तीन घर जल कर राख

Article Advertisement

आग लगने से तीन घर जल कर राख प्रखंड के मुलकिया पंचायत अंतर्गत गुलाब मोहम्मद टोला गांव में बीती रात आग लगने से तीन घर जल कर राख हो गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। आग रात में लगने की बात बतायी जा रही है। जब सभी परिवार अपने घर में सो रहे थे।

Article Advertisement

आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरा घर जल कर राख हो गया। आसपास के लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। मगर तबतक सभी सामान सहित करीब लाख रुपए का सामान जल कर राख हो गया। आग से मो. सुभान, मो. ताहिर, हसीना खातून का घर राख हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि आदित्य यादव, मुखिया प्रतिनिधि शम्भू दास द्वारा तत्काल पीड़ित परिवार को खाने की सामग्री सहित अन्य सामान दिया गया। अंचल अधिकारी निरंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि आग लगने की खबर मिली है। जांच हेतु अंचल कर्मचारी के रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को सरकारी राशि मुहैया करवायी जाएगी। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read