अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

नीतीश कुमार की एनडीए में होगी वापसी? पीके-मांझी के बयान से महागठबंधन में घमासान, तेजस्वी ने दी ठंडक

नीतीश कुमार की एनडीए में होगी वापसी? पीके-मांझी के बयान से महागठबंधन में घमासान, तेजस्वी ने दी ठंडक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने की चर्चाओं से सूबे की सियासत गर्माई हुई है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के दावे के बाद आए पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बयान से नीतीश की एनडी

नीतीश कुमार की एनडीए में होगी वापसी? पीके-मांझी के बयान से महागठबंधन में घमासान, तेजस्वी ने दी ठंडक

Article Advertisement

नीतीश कुमार की एनडीए में होगी वापसी? पीके-मांझी के बयान से महागठबंधन में घमासान, तेजस्वी ने दी ठंडक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने की चर्चाओं से सूबे की सियासत गर्माई हुई है। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के दावे के बाद आए पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बयान से नीतीश की एनडीए की वापसी की चर्चा को बल मिल गया। हालांकि अब डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने आग में पानी डालते हुए इन बातों को अफवाह बताया और सिरे से खारिज किया है। तेजस्वी का कहना है कि महागठबंधन पूरी तरह मजबूत है और बीजेपी की एक नहीं चलने वाली है। दरअसल, प्रशांत किशोर उर्फ पीके ने पिछले दिनों कहा था कि सीएम नीतीश फिर से एनडीए में वापसी करने वाले हैं। इसके बाद महागठबंधन सरकार में आरजेडी-जेडीयू के सहयोगी हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) के मुखिया जीतनराम मांझी ने भी कह दिया कि अगर नीतीश कुमार बिहार के हित में पाला बदलते हैं, तो हम उनके फैसले का स्वागत करेंगे। मांझी के इस बयान के बाद महागठबंधन में खींचतान की चर्चा तेज हो गई। हालांकि, बाद में तेजस्वी यादव ने सामने आकर इन्हें खारिज किया है। तेजस्वी ने बताया अफवाह तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि बिहार में महागठबंधन की सभी 7 पार्टियां एकजुट हैं। महागठबंधन सरकार बनते ही नीतीश कुमार के नेतृत्व में नौकरियां देने का काम शुरू हो गया। पीएम मोदी भी इसकी नकल करना चाहते हैं, लेकिन ढोंग कर रहे हैं। बिहार में बीजेपी की एक नहीं चलने वाली। यहां बीजेपी की तोड़फोड़ की नीति नहीं चलने दी गई। हम सभी साथ मिलकर बिहार को आगे बढ़ाएंगे। डिप्टी सीएम तेजस्वी के इस बयान के बाद सियासी हलके में जारी घमासान पर फिलहाल के लिए विराम लग गया है। हालांकि, खुद सीएम नीतीश कुमार ने उनकी एनडीए में वापसी की अटकलों के बारे में कुछ नहीं कहा है। जेडीयू के किसी बड़े नेता ने भी इस मुद्दे पर कोई बयान नहीं दिया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read