अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Seemanchal

Araria:- मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवा में सुधार की कवायद तेज

मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवा में सुधार की कवायद तेज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर संचालित विशेष मुहिम हर कदम-बढ़ते कदम के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रयास तेज हो चुका है। जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को

Araria:- मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवा में सुधार की कवायद तेज

Article Advertisement

मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवा में सुधार की कवायद तेज जिले में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर संचालित विशेष मुहिम हर कदम-बढ़ते कदम के तहत निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति का प्रयास तेज हो चुका है। जिले में मातृ-शिशु मृत्यु दर के मामलों में कमी लाने व स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर विशेष मुहिम को ज्यादा कारगर व असरदार माना जा रहा है। लिहाजा इसकी सफलता को लेकर हर स्तर पर विभागीय प्रयास किये जा रहे हैं। विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में आयोजित एएनएम की साप्ताहिक बैठक में भी विशेष मुहिम की सफलता का मामला छाया रहा। सिविल सर्जन के निर्देश पर वरीय स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में वीएचएएसएनडी सत्र के सफल संचालन व मातृ शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सफलता का मामला छाया रहा। अररिया पीएचसी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता डीआईओ डॉ मोईज ने की। वहीं नरपतगंज में सिविल सर्जन व पलासी में एसीएमओ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार का है प्रयास: सिविल सर्जन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार, समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक सेवाओं की पहुंच, लाभुक व सेवाप्रदाता के बीच बेहतर समन्वय व विश्वास का माहौल पैदा करना हर कदम बढ़ते कदम अभियान का प्राथमिक उद्देश्य है। इसके लिये वीएचएसएनडी सत्र का सफल क्रियान्वयन जरूरी है। प्रत्येक सत्र पर 55 लाभुकों को सेवा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। प्रति सत्र चार-चार गर्भवती महिलाओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ एएनसी जांच सुनिश्चित कराया जाना है। प्रति सत्र दो प्रसव संबंधी जटिल मामलों को चिह्नित किया जाना है। कम से कम 05 योग्य दंपतियों को परिवार नियोजन संबंधी उपलब्ध विकल्पों के प्रति जागरूक करना, 05 किशोरों को अल्बेंडाजोल, आईएफए की दवा वितरण, पोषक क्षेत्र के कम से कम 15 लोगों को ओपीडी की सेवा मुहैया कराना है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read