अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया के नरपतगंज में फोरलेन पर बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल

अररिया के नरपतगंज में फोरलेन पर बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 पर पलासी मेडियन कट के पास मंगलवार की अल सुबह पटना से कटिहार जा रही राजेश्वरी ट्रेवेल्स की यात्री बस और पाट लदे ट्रैक्टर के आमने-सामने हुई भिड़ंत में बस पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये। ट्रैक्

अररिया के नरपतगंज में फोरलेन पर बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल

Article Advertisement

अररिया के नरपतगंज में फोरलेन पर बस और ट्रैक्टर में भिड़ंत, आधा दर्जन घायल नरपतगंज-फारबिसगंज एनएच 57 पर पलासी मेडियन कट के पास मंगलवार की अल सुबह पटना से कटिहार जा रही राजेश्वरी ट्रेवेल्स की यात्री बस और पाट लदे ट्रैक्टर के आमने-सामने हुई भिड़ंत में बस पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री जख्मी हो गये।

Article Advertisement

ट्रैक्टर चालक को भी चोटें लगी है। सभी घायलों को इलाज के लिए फारबिसगंज ले जाया गया। वहां से सभी को सुबह ही छूट्टी दे दी गई। सभी यात्री खतरे से बाहर बताई गई है। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार पटना से कटिहार के लिए जा रही यात्री बस संख्या जेएच 01 एई 1730 जैसे ही पलासी फोरलेन पर पहुंची की एक पाट लदा ट्रैक्टर से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए। घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को बस से बाहर निकाला तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। सूचना पर नरपतगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटनाग्रस्त बस व ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर मालिक सुपौल जिले के जीवछपुर का बताया जाता है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read