50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत की आशंका; 20 शव निकाले गए Bus Accident in Almora: सुबह सफर पर निकली बस अचानक बैलेंस बिगड़ने से खाई में गिर गई।
बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है।
खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड पुलिस और SDRF मौके पर बचाव अभियान चला रही है।
Uttarakhand Almora Bus Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा हुआ है।
गढ़वाल-रामनगर रूट पर सल्ट तहसील के मारचूला में कूपी गांव के पास बस खाई में गिर गई।
बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
मौके पर पुलिस और SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
बस सोमवार सुबह नैनीकांडा ब्लॉक के किनाथ से सवारियां लेकर रामनगर जाने के लिए निकली थी कि बैलेंस बिगड़ने से खाई में गिर गई।
बस यूजर्स कम्पनी की बताई जा रही है।
हादसे में कई लोगों के मरने की आशंका है, वहीं अभी तक 20 शव खाई से निकाले जा चुके हैं।
सल्ट पुलिस के अलावा SSP अल्मोड़ा, SDM और प्रशासन के कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने हादसे की पुष्टि की है।
मुख्यमंत्री धामी ने हादसे पर जताया शोक उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है।
उन्होंने पोस्ट लिखी कि अल्मोड़ा जिले के मरचुला में हुई बस दुर्घटना में लोगों के हताहत होने की बेहद दुखद खबर मिली है।
जिला प्रशासन को तेजी से राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय प्रशासन और SDRF की टीमें मौजूद हैं।
हादसास्थल पर घायलों को खाई से निकालने और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाने का काम तेजी से किया जा रहा है।
जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
पता चला है कि बस करीब 100 फीट गहरी खाई में गिरी है।
बस में 40 से 50 लोग सवार थे।
कुछ यात्री खुद बस से निकलकर सड़क पर पहुंचे, लेकिन उन्हें काफी चोटें लगी हैं।
Article Advertisement
Politics
50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत की आशंका; 20 शव निकाले गए
50 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, कई लोगों की मौत की आशंका; 20 शव निकाले गए Bus Accident in Almora: सुबह सफर पर निकली बस अचानक बैलेंस बिगड़ने से खाई में गिर गई। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। हादसास्थल पर बचाव अभियान जारी है। खबर लिखे जाने तक उत्तराखंड पुलिस और SDRF मौके पर बचाव अभियान चला रही है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
