अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

किशनगंज: सीएबी का विरोध, जलाया पुतला

किशनगंज: सीएबी का विरोध, जलाया पुतला नागरिक संशोधन बिल को लेकर कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लोगो के बीच काफी रोष देखा जा रहा है। जिसको लेकर लोगो के द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जनता हाट में बुधवार संध्या को नागरिक संशोधन विधेयक संसद में लाने के देर शाम म

किशनगंज: सीएबी का विरोध, जलाया पुतला

Article Advertisement

किशनगंज: सीएबी का विरोध, जलाया पुतला नागरिक संशोधन बिल को लेकर कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में लोगो के बीच काफी रोष देखा जा रहा है। जिसको लेकर लोगो के द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जनता हाट में बुधवार संध्या को नागरिक संशोधन विधेयक संसद में लाने के देर शाम मार्केट यूनियन के द्वारा जनता हाट में विरोध प्रदर्शन किया ।

Article Advertisement

जनता हाट चौक सैकड़ों लोगों ने इस बिल का विरोध करते हुए पीएम व सीएम का पुतला दहन किया। इस दौरान शामिल लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मार्केट यूनियन के अध्यक्ष गुफरान आलम फौजी ने कहा कि यह विधेयक देश को बांटने का काम करेगी, हम इसके खिलाफ आगे भी आंदोलन करेंगे और न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। सरकार को बहुमत मिला था बेहतर यह होता कि देश को जोड़ने की राजनीति करते यह फूट डालो और शासन करो की राजनीति देश को गलत दिशा में ले जा रही है।मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता साहब बाबू, रमीज़ रेजा, शाद अलीग , हाजी अंसार साहब, रागिब राही, मेराज,मोहतसिम, रियाज़, आशिक इलाही, परवेज़, अफरोज अंजूम सहित कई लोग मौजूद थे । वही दूसरी ओर मंगलवार संध्या प्रखंड क्षेत्र के बरबट्टा हाट में भी समाजसेवी हाजी इजहार अस्फी के नेतृत्व में भी विरोध हुआ। Source-HINDUSTAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read