अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

‘कांग्रेस ने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई…’, चिराग पासवान ने तेजस्वी-राहुल गांधी को लिया आड़े हाथों

‘कांग्रेस ने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई…’, चिराग पासवान ने तेजस्वी-राहुल गांधी को लिया आड़े हाथों जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने अब कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई? मोदी सरकार द्

‘कांग्रेस ने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई…’, चिराग पासवान ने तेजस्वी-राहुल गांधी को लिया आड़े हाथों

Article Advertisement

‘कांग्रेस ने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई…’, चिराग पासवान ने तेजस्वी-राहुल गांधी को लिया आड़े हाथों जातीय जनगणना को लेकर बीजेपी और उसके सहयोगी दलों ने अब कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई?

Article Advertisement

मोदी सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराने का फैसला लेने के बाद अब क्रेडिट वॉर शुरू हो गया है। बिहार में जातीय जनगणना की सियासी बिसात बिछनी शुरू हो गई है क्योंकि प्रदेश में कुछ ही महीनों के बाद विधानसभा चुनाव होना है। इसकी शुरुआत पटना में कांग्रेस के पोस्टर से हुई। इसमें राहुल गांधी को सामाजिक न्याय का महानायक करार दिया गया है। इसके बाद बीजेपी ने भी राहुल गांधी और कांग्रेस पर पलटवार किया। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने प्रेस वार्ता कर आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। राहुल गांधी पर साधा निशाना चिराग पासवान ने कहा कि 1960 के दशक में लोहिया जी के विचारों पर चलने वाली संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी की टिकट पर मेरे पिता रामविलास पासवान 1969 में पहली बार चुनाव लड़े और विधायक बने। जिस एक नारे नें उन्हें उस वक़्त प्रेरित किया था वो था- संसोपा नें बंधी गांठ, पिछड़ा पाएं सौ में साठ। मुझे खुशी है कि उस नारे को हकीकत में बदलने के लिए जिस जातीय जनगणना की ज़रुरत है उसके लिए इच्छाशक्ति प्रधानमंत्री मोदी ने दिखाई है। 1931 में पिछली दफा जातीय जनगणना हुई थी सवाल ये है उसके बाद कितनी सरकारें बनी, जातीय जनगणना का आदेश अब तक किसी सरकार नें क्यों नहीं दिया? कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में क्यों नहीं कराया? राहुल जी होड़ में लगे हैं श्रेय लेने के लिए लेकिन जवाब दें कि उनके परिवार के 3 प्रधानमंत्री जो हुए उन्होंने जातीय जनगणना क्यों नहीं कराई? आरजेडी पर भी साधा निशाना केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ये बिहार चुनाव से जुड़ा फैसला नहीं है क्योंकि अगर ये चुनाव से जुड़ा होता तो लोकसभा चुनाव के पहले ये फैसला हो गया होता। आरक्षण का लाभ आज कुछ ही जातियां ले रही हैं, उसे भी दुरुस्त करने में मदद मिलेगी। इस दौरान चिराग ने आरजेडी पर भी निशाना साधा। चिराग ने कहा कि जब आरजेडी के अपने सीएम थे तब उन्होंने जातीय सर्वे क्यों नहीं कराया? जिस सरकार में बिहार में सर्वे हुआ उसका नेतृत्व मौजूदा सीएम नीतीश कुमार ही कर रहे थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read