अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Politics

सीबीआई के पूर्व निदेशक यू एस मिश्रा का निधन

सीबीआई के पूर्व निदेशक यू एस मिश्रा का निधन नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) सीबीआई के पूर्व निदेशक यू एस मिश्रा का बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने एक बयान में मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। एजेंसी के प्रवक्ता आर सी जोशी ने एक बयान में कहा,

सीबीआई के पूर्व निदेशक यू एस मिश्रा का निधन

Article Advertisement

सीबीआई के पूर्व निदेशक यू एस मिश्रा का निधन नयी दिल्ली, 26 अगस्त (भाषा) सीबीआई के पूर्व निदेशक यू एस मिश्रा का बृहस्पतिवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीबीआई ने एक बयान में मिश्रा के निधन पर शोक व्यक्त किया। एजेंसी के प्रवक्ता आर सी जोशी ने एक बयान में कहा, "केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के सभी रैंक के अधिकारी और कर्मी सीबीआई के पूर्व निदेशक श्री यू एस मिश्रा के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि वह परिवार को इस क्षति को सहन करने की शक्ति, साहस और धैर्य प्रदान करें।" मिश्रा ने 6 दिसंबर, 2003 को प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के दौरान 21वें प्रमुख के रूप में एजेंसी की कमान संभाली थी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार में 6 दिसंबर, 2005 को अपना दो साल का कार्यकाल पूरा किया। ओडिशा काडर के 1968 बैच के आईपीएस अधिकारी मिश्रा ने राज्य पुलिस के साथ-साथ भारत सरकार में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। जोशी ने कहा, "उन्होंने सीबीआई में एसपी, डीआईजी और विशेष निदेशक सहित विभिन्न पदों पर काम किया और संस्था के प्रमुख बने।" उन्होंने कहा कि वह सच्चे पेशेवर विलक्षण व्यक्ति के साथ एक उच्च पदस्थ अधिकारी थे। मिश्रा को इंटरपोल का उपाध्यक्ष भी चुना गया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read