अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

मानव श्रृंखला को बनाये सफल

मानव श्रृंखला को बनाये सफल आगामी उन्नीस जनवरी को जल जीवन हरियाली,मद्य निषेध,बाल विवाह एवम दहेज उन्मूलन के प्रति लोगो को जागरूक करने और मानव श्रृंखला में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये गुरुवार को साक्षरता कला जत्था के कलाकारों द्वारा झांसी रानी चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जानकारी के अ

मानव श्रृंखला को बनाये सफल

Article Advertisement

मानव श्रृंखला को बनाये सफल आगामी उन्नीस जनवरी को जल जीवन हरियाली,मद्य निषेध,बाल विवाह एवम दहेज उन्मूलन के प्रति लोगो को जागरूक करने और मानव श्रृंखला में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये गुरुवार को साक्षरता कला जत्था के कलाकारों द्वारा झांसी रानी चौक पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

Article Advertisement

जानकारी के अनुसार कला जत्था के पुरुष और महिला कलाकारों द्वारा जल जीवन हरियाली होगी, जीवन में खुशहाली होगी। मानव श्रृंखला बनाने की तैयारी होगी,उन्नीस जनवरी को सबकी भागीदारी होगी से जुड़ा नाटकीय प्रस्तुति अनोखे अंदाज में प्रस्तुत किया गया। कला जत्था के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ कार्यक्रम को सैकड़ो लोगो ने देखा। सूत्रों ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा पूर्व में भी मद्य निषेध, बालविवाह एवम दहेज उन्मूलन को लेकर मानव श्रृंखला का सफल आयोजन अपार जन भागीदारी के साथ किया गया था। आगामी 19 जनवरी को जलजीवन हरियाली, मद्य निषेध, बाल विवाह और दहेज उन्मूलन के प्रति लोगो को जागरूक करने के लिये मानव श्रृंखला में सबकी भागीदारी के लिये सरकारी स्तर पर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। गुरुवार को बहादुरगंज में आयोजित साक्षरता कला जत्था के नुक्कड़ कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अशफाक सहायक निर्देशक जन शिक्षा पटना रमेश चन्द्र एमआरजी तृप्ति चटर्जी सहित दर्जनों शामिल हुये। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read