अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

चाइनीज मटर व दो बाइक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

चाइनीज मटर व दो बाइक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार किशनगंज। इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों ने नेपाली तस्करी को ले जा रहे पांच क्विट चायनीज मटर के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार की। गुरुवार सुबह को एसएसबी 12वीं बटालियन की ए कंपनी मुख्यालय पलसा के जवानों ने बॉर्डर पिलर संख्या 137/2 के समीप

चाइनीज मटर व दो बाइक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार

Article Advertisement

चाइनीज मटर व दो बाइक समेत तीन तस्कर गिरफ्तार किशनगंज। इंडो-नेपाल बॉर्डर की सुरक्षा में तैनात एसएसबी जवानों ने नेपाली तस्करी को ले जा रहे पांच क्विट चायनीज मटर के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार की। गुरुवार सुबह को एसएसबी 12वीं बटालियन की ए कंपनी मुख्यालय पलसा के जवानों ने बॉर्डर पिलर संख्या 137/2 के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर लदे चाइनीज मटर के साथ तस्करों को दबोचने में सफलता पाई।

Article Advertisement

यह जानकारी देते हुए कंपनी इंस्पेक्टर जीडी पुष्पराज सिंह ने बताया कि नाका पार्टी में तैनात जवानों ने नेपाल से भारत सीमा में प्रवेश हुए मोटरसाइकिल सवार को पकड़ते हुए तीन साइकिल पर लदे मटर को भी जब्त की। वहीं साइकिल पर सवार तस्कर साइकिल को फेंक नेपाल की ओर प्रवेश कर गया। पकड़े गए मटर कुल 20 बोरी है। प्रत्येक बोरी में 25 किलो मटर है। इसके साथ ही मोटरसाइकिल संख्या बीआर-37ई 0636 हीरो होंडा साइन व दूसरी गाड़ी बीआर37एफ 3319 के साथ तस्कर राजेश सोरेन, फूलचंद मुर्मू, विक्रम बास्की को दबोचने में जवान सफल रहे। तीनों गिरफ्तार आरोपित दिघलबैंक थाना क्षेत्र के चट्टान टोला का रहने वाला है, जिसे कस्टम के हवाले कर दिया गया। वहीं गस्ती अभियान में शामिल एएसआइ जीडी राधेश्याम, चंदन दास, संतोष पाटिल, मोहनलाल, उमेश कुमार गुप्ता, सावन नाथ, रामप्रसाद, भीमराव सहित अन्य जवान मौजूद थे। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read