अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

चेन्नइ के विजय अभियान पर रोक लगाने की कोशिश करेगा मुंबई

चेन्नइ के विजय अभियान पर रोक लगाने की कोशिश करेगा मुंबई नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) उतार चढ़ाव वाले अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिये बेताब मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विजय अभियान पर रोक लगाने की कोशिश

चेन्नइ के विजय अभियान पर रोक लगाने की कोशिश करेगा मुंबई

Article Advertisement

चेन्नइ के विजय अभियान पर रोक लगाने की कोशिश करेगा मुंबई नयी दिल्ली, 30 अप्रैल (भाषा) उतार चढ़ाव वाले अपने अभियान को पटरी पर लाने के लिये बेताब मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स शनिवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विजय अभियान पर रोक लगाने की कोशिश करेगा।

Article Advertisement

यूएई में पिछले साल खेले गये टूर्नामेंट में प्लेआफ में जगह बनाने में नाकाम रहा सीएसके इस बार बदले इरादों के साथ मैदान पर उतरा है और पहला मैच गंवाने के बाद उसने लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज की है। इससे महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली टीम अंकतालिका में 10 अंक लेकर शीर्ष पर है। मुंबई इंडियन्स का प्रदर्शन अब तक उतार चढ़ाव वाला रहा है। उसने छह मैचों में केवल तीन में जीत हासिल की है लेकिन फिरोजशाह कोटला में ही खेले गये पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सात विकेट की जीत से टीम का मनोबल बढ़ा होगा। लेकिन उसका सामना अब हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रहे सीएसके से है। धोनी की टीम ने भी मुंबई की तरह दिल्ली चरण की अच्छी शुरुआत करके सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सात विकेट से जीत दर्ज की थी। इस मैच का परिणाम काफी हद तक दोनों टीमों के शीर्ष क्रम के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बड़े स्कोर बनाने में माहिर 'हिटमैन' वर्तमान आईपीएल में अभी तक अपना यह कौशल नहीं दिखा पाये हैं। मुंबई के लिये अच्छी खबर यह है कि न सिर्फ सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि​कॉक ने पिछले मैच में फार्म में वापसी की बल्कि उसके मध्यक्रम के बल्लेबाजों विशेषकर क्रुणाल पंड्या ने भी लय हासिल करने की झलक दिखायी। सूर्यकुमार यादव को अपनी अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में बदलना होगा जबकि कीरोन पोलार्ड को भी अपनी आक्रामकता बरकरार रखने की जरूरत है। यह देखना होगा कि इशान किशन को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं। मुंबई को यदि चेन्नई का विजय अभियान रोकना है तो उसे दीपक चाहर, सैम करेन और रविंद्र जडेजा जैसे गेंदबाजों की अनुशासित गेंदबाजी के सामने अपना सर्वश्रेष्ठ कौशल दिखाना होगा। चेन्नई के मध्यक्रम की अभी तक खास परीक्षा नहीं हुई है क्योंकि फाफ डुप्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ ने पिछले कुछ मैचों में टीम को शानदार शुरुआत दिलाकर जीत में अहम भूमिका निभायी। इन दोनों के लिये ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह के सामने अपनी बेहतरीन फार्म बनाये रखना चुनौती होगी। बोल्ट और बुमराह डेथ ओवरों में भी कारगर साबित हुए हैं। कोटला की धीमी पिच पर लेग स्पिनर राहुल चाहर की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने अभी तक 11 विकेट लिये हैं। उन्हें दूसरे छोर से क्रुणाल और जयंत यादव से सहयोग की दरकार है। चेन्नई डुप्लेसिस (270 रन) और गायकवाड़ (192 रन) से फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद कर रहा होगा। मध्यक्रम में मोईन अली (148 रन) ने अच्छी भूमिका निभायी है। सुरेश रैना की मौजूदगी से उसके मध्यक्रम को मजबूत मिली है जबकि निचले क्रम में जडेजा अपनी भूमिका से पूरा न्याय कर रहे हैं। जडेजा गेंदबाजी में भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वह मुंबई के बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं। टीमें इस प्रकार हैं : मुंबई इंडियन्स : रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या , मार्को जानसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युधवीर सिंह। चेन्नई सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, केएम आसिफ, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डु प्लेसिस, इमरान ताहिर, एन जगदीसन, कर्ण शर्मा, लुंगी एनगिडी, मिशेल सेंटनर, रविंद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़ , शार्दुल ठाकुर, सैम करेन, आर साई किशोर, मोईन अली, के गौतम, चेतेश्वर पुजारा, हरिशंकर रेड्डी, भगत वर्मा, सी हरि निशांत। मैच शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read