अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

स्कूली बच्चों ने सीखी शतरंज की चाल

स्कूली बच्चों ने सीखी शतरंज की चाल रविवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम में वर्ग 5 तक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 53 खिलाड़ियों ने भाग लिया। उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष रुपेश कुमार झा संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम

स्कूली बच्चों ने सीखी शतरंज की चाल

Article Advertisement

स्कूली बच्चों ने सीखी शतरंज की चाल रविवार को स्थानीय इंडोर स्टेडियम में वर्ग 5 तक पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए निशुल्क शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के 53 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

Article Advertisement

उद्घाटन संघ के उपाध्यक्ष रुपेश कुमार झा संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम के संयोजक तथा संघ के वरीय संयुक्त सचिव कमल कर्मकार ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता प्रारंभ करने से पहले उपस्थित खिलाड़ियों को विधिवत प्रशिक्षण भी दिया गया। इस निशुल्क प्रशिक्षण से सभी खिलाड़ियों ने लाभ उठाया। प्रशिक्षण के उपरांत करवाए गए प्रतियोगिता में शिशु निकेतन के हिमांशु कुमार यादव अव्वल सिद्ध हुए। अगले स्थानों पर क्रमश: कुमारी जिया, शौर्य वर्धन, सिया कुमारी, आयुष कुमार, हर्ष कुमार ओझा, राज आनंद, धान्वी कर्मकार, रिया गुप्ता, पलचीन जैन, अनुराग कुमार, कामोना शर्मा, आयुषी साहा, श्रीयांशु राज, मानव तमांग, नमन एवं अन्य ने जगह बनाई। इनमें से शीर्ष के छह विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रूपेश कुमार झा के द्वारा पुरस्कृत किया गया। शेष खिलाड़ियों को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मौके पर मौजूद संघ के महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं ऑर्बिटर सुधांशु सरकार ने बताया कि सीनियर खिलाड़ियों के अनुरोध पर उनके बीच भी इस दिन एक विशेष प्रतियोगिता आयोजित की गई। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

21 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

छठ महापर्व को लेकर कटिहार प्रशासन अलर्ट, डीएम और एसपी ने मनिहारी गंगा घाट का किया संयुक्त निरीक्षण

20 views

#4

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#5

छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी

19 views

#6

जमीन कब्जाने के आरोपों पर मैथिली ठाकुर का जवाब, बोलीं- हमारे परिवार पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद

18 views

Most Read