छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न इस बार ऐतिहासिक रहा, क्योंकि बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिलों के 29 नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया।
वर्षों से इन इलाकों में नक्सलियों का दबदबा था और काला झंडा फहराया जाता था, लेकिन अब लोकतंत्र की वापसी हो चुकी है।
पुलिस, डीआरजी और सुरक्षा बलों की लगातार कार्रवाई, सुरक्षा कैंपों की स्थापना और स्थानीय लोगों के सहयोग से नक्सलवाद लगभग समाप्त हो गया है।
नारायणपुर के 11, बीजापुर के 11 और सुकमा के 7 गांव अब पूरी तरह नक्सल मुक्त घोषित किए गए हैं।
कोंडापल्ली और जिडपल्ली जैसे नक्सलियों के गढ़ में भी इस बार तिरंगा फहराया गया।
स्थानीय लोग इसे 79 साल में पहली बार मिली असली आजादी मान रहे हैं।
जगदलपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने परेड की सलामी ली, जबकि दंतेवाड़ा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने ध्वजारोहण किया।
बसवा राजू के एनकाउंटर के बाद नक्सलियों का असर काफी घट चुका है।
इन गांवों में पहली बार मनाया गया स्वतंत्रता दिवस: नारायणपुर जिला: होरादी, गारपा, कच्चापाल, कोडलियार, कुतुल, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंदुलनार, नेलांगुर, रायनार, पांगुर बीजापुर जिला: कोण्डापल्ली, जिड़पल्ली, जिड़पल्ली-2, वाटेवागु, कर्रेगुट्टा, पीड़िया, गूंजेपरति, पुजारी कांकेर, भीमाराम, कोरचोली, कोटपल्ली सुकमा जिला: रायगुड़ेम, गोल्लागुंडा, तुमालपाड़, उसकवाया, गोमगुड़ा, मेटागुड़ा, नुलकातोंग इस मौके पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताते हुए कहा कि अब ये इलाका नक्सलियों के डर से आजाद हो गया है और यहां लोकतंत्र का परचम हमेशा ऊंचा रहेगा।
Article Advertisement
Politics
छत्तीसगढ़ के 29 नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार फहराया तिरंगा, नक्सलवाद से मिली आजादी
छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस का जश्न इस बार ऐतिहासिक रहा, क्योंकि बीजापुर, सुकमा और नारायणपुर जिलों के 29 नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार तिरंगा फहराया गया। वर्षों से इन इलाकों में नक्सलियों का दबदबा था और काला झंडा फहराया जाता था, लेकिन अब लोकतंत्र की वापसी हो चुकी

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
