अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Politics

चीन: बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलने पर 'कर्फ़्यू'

चीन: बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलने पर 'कर्फ़्यू' चीन की सरकार ने वीडियो गेम की लत पर काबू करने के लिए नाबालिग बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलने के समय पर कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. चीन में 18 साल से कम आयु के बच्चों के रात दस से सुबह आठ बजे के बीच ऑनलाइन गेम खेलने पर प्रतिबंध होगा. बच्चों को सप्ताह के दिनो

चीन: बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलने पर 'कर्फ़्यू'

Article Advertisement

चीन: बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलने पर 'कर्फ़्यू' चीन की सरकार ने वीडियो गेम की लत पर काबू करने के लिए नाबालिग बच्चों के ऑनलाइन गेम खेलने के समय पर कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है. चीन में 18 साल से कम आयु के बच्चों के रात दस से सुबह आठ बजे के बीच ऑनलाइन गेम खेलने पर प्रतिबंध होगा. बच्चों को सप्ताह के दिनों में सिर्फ 90 मिनट और सप्ताहांत व छुट्टियों में तीन घंटे तक ही गेम खेलने की अनुमति होगी. वीडियो गेम की लत पर अंकुश लगाने के लिए चीन ने यह कदम उठाया है. अधिकारियों का कहना है कि यह लत बच्चों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. चीन दुनिया के सबसे बड़े गेम बाज़ारों में से एक है. सरकार की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आधिकारिक दिशानिर्देशों में इन गेम्स पर नाबालिगों द्वारा खर्च की जाने वाली राशि को भी सीमित किया गया है. आठ से 16 साल की उम्र के गेम खेलने वाले बच्चे प्रति माह 200 युआन (29 डॉलर) खर्च कर सकते हैं जबकि 16 से 18 साल के लोग अपने गेमिंग खातों पर 400 युआन तक खर्च कर सकते हैं. चीन दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेमिंग बाज़ार है. रिसर्च फर्म न्यूज़ू के अनुसार, इस साल पहली बार इस उद्योग में अमरीका की कमाई ने चीन की कमाई को पीछे छोड़ा है. वीडियो गेम के नौजवानों पर बुरे असर को लेकर चीन लगातार आलोचना करता आया है. गेमिंग के चलते बच्चों की पास की नज़र कम होने के कारण साल 2018 में चीन की सरकार ने गेमिंग नियामक के गठन की घोषणा की थी ताकि नए ऑनलाइन गेम की संख्या को सीमित किया जा सके. साथ ही खेल के समय और उम्र संबंधी प्रतिबंध लगाए जा सकें. उसी साल चीन ने नए वीडियो गेम की अनुमति पर भी रोक लगाई थी जो अगले नौ महीनों तक चली थी और जो इस बड़े उद्योग के लिए एक झटके की तरह था. कुछ बड़ी वीडियो गेम कंपनियों ने सरकार के प्रतिबंधों व नियमों पर सक्रियता दिखाई है लेकिन इन प्रतिबंधों को लागू करना और उम्र की जांच कर पाना एक चुनौतीपूर्ण काम है. एक बड़ी गेमिंग कंपनी टेंसेंट को भी आलोचना का सामना करना पड़ा था, जब उसने 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए गेम खेलने का समय एक घंटा और 12 से 18 साल के बच्चों के लिए दो घंटे तक सीमित कर दिया. लेकिन, नए दिशानिर्देश चीन में सभी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म्स पर लागू होंगे. पिछले साल विश्व स्वास्थ्य संगठन ने गेम खेलने की लत (जिसे गेमिंग डिसऑर्डर नाम दिया गया) को मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति माना था. हाल में आई अमरीकी साइकाएट्री एसोसिएशन की मनोरोगों की हालिया नियमावली में इसे औपचारिक तौर पर तो पहचान नहीं दी गई लेकिन इंटरनेट गेमिंग डिसऑर्डर को आगे अध्ययन की एक स्थिति के तौर पर सूचित किया गया. कुछ देशों ने बहुत ज़्यादा गेम खेलने को एक बड़ा सार्वजनिक स्वास्थ्य का विषय माना है और कई जगह इसके इलाज के लिए निजी एडिक्शन क्लिनिक भी हैं. स्रोत-BBC

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read