China: दक्षिण पश्चिम चीन के अस्पताल चाकूबाजी, 10 हुई मरने वालों की संख्या, 13 घायल चीन के एक अस्पताल में हुई चाकूबाजी की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 13 लोगों का अभी इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. दक्षिण-पश्चिम चीन के एक अस्पताल में हुई चाकूबाजी की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई. इस हमले में घायल हुए 13 लोगों का अभी भी इलाज चल रहा है. जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. चीन की सरकारी सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ये हमला मंगलवार सुबह दक्षिण-पश्चिम चीन के युन्नान प्रांत के जेनक्सिओनग काउंटी के एक अस्पताल में हुआ. इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि 21 लोग घायल हुए थे. इलाज के दौरान आठ और लोगों की मौत घायलों में कई को गहरी और गंभीर चोटों आई थी. इलाज के दौरान इनमें से आठ और लोगों ने दम तोड़ दिया. इसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 10 हो गई. अभी भी 13 घायलों का अस्पताल में इजाल चल रहा है. बताया जा रहा है कि इनमें से कई की हालत अभी खराब बनी हुई है. सरकारी मीडिया ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि इस घटना को "हिंसक घटना" के रूप में वर्णित किया गया है. ये घटना जेनक्सिओनग काउंटी के एक स्थानीय अस्पताल में उस वक्त हुई जब एक शख्स ने चाकू से लोगों पर हमला कर दिया. जिसमें दो लोग मारे गए थे और 21 घायल हुए थे. इसके बाद 8 और लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया वहीं गुइझोऊ टेलीविजन के मुताबिक, "घटनास्थल के कई वीडियो में एक संदिग्ध को पुलिस को वेलनेस सेंटर में पकड़े हुए देखा जा सकता है. हालांकि अभी तक ये पता नहीं चला कि जिस संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा था वही वास्तविक हमलावर था या नहीं. बाद में पुलिस ने बताया कि जब वह आदमी पानी की बोतल और खाना लेकर जा रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय उस व्यक्ति का का उपनाम ली है, लेकिन उसके पूरे नाम के बारे में जानकारी हासिल नहीं हुई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी राज्य मीडिया आउटलेट, द पेपर द्वारा साक्षात्कार में एक प्रत्यक्षदर्शी ने स्थिति को अराजक बताया. बता दें कि युन्नान के उत्तर-पूर्व में स्थित जेनक्सिओनग, गुइझोउ और सिचुआन प्रांतों की सीमा पर है. जिसे साल 2020 तक "गरीबी से त्रस्त" इलाके के रूप में प्रदर्शित किया जाता था.
Politics
China: दक्षिण पश्चिम चीन के अस्पताल चाकूबाजी, 10 हुई मरने वालों की संख्या, 13 घायल
China: दक्षिण पश्चिम चीन के अस्पताल चाकूबाजी, 10 हुई मरने वालों की संख्या, 13 घायल चीन के एक अस्पताल में हुई चाकूबाजी की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 13 लोगों का अभी इलाज चल रहा है. इस घटना के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है. दक्षिण-पश्चिम चीन के एक अस्पताल मे

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
