अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

चीन ने हवा में दुश्मन की मिसाइल को मार गिराने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया

चीन ने हवा में दुश्मन की मिसाइल को मार गिराने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया बीजिंग, 20 जून (एपी) चीन ने बीच हवा में ही दुश्मन की मिसाइल को मार गिराने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने रविवार देर रात जारी एक संक्षिप्त बयान में मिसाइल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी,

चीन ने हवा में दुश्मन की मिसाइल को मार गिराने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया

Article Advertisement

चीन ने हवा में दुश्मन की मिसाइल को मार गिराने वाली मिसाइल का सफल परीक्षण किया बीजिंग, 20 जून (एपी) चीन ने बीच हवा में ही दुश्मन की मिसाइल को मार गिराने वाली मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। चीनी रक्षा मंत्रालय ने रविवार देर रात जारी एक संक्षिप्त बयान में मिसाइल के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि यह परीक्षण पूरी तरह से रक्षात्मक प्रकृति का था और किसी भी देश के प्रति लक्षित नहीं था।

Article Advertisement

चीन की रक्षा प्रणाली में मिसाइलें एक प्रमुख घटक हैं और उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम की नींव हैं। यह परीक्षण ऐसे समय में हुआ है, जब चीन स्वशासित ताइवान के खिलाफ आक्रामकता बढ़ा रहा है। वह ताइवान पर अपना दावा जताता है और कहता है कि जरूरत पड़ने पर ताइवान पर कब्जे के लिए सैन्य बलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ताइवान को लेकर संघर्ष की स्थिति में अमेरिका हस्तक्षेप कर सकता है। दरअसल, अमेरिका ताइवान के लिए हथियारों का मुख्य आपूर्तिकर्ता है और उस पर मंडराते खतरे को ‘‘गंभीर चिंता’’ का विषय मानने के लिए कानूनी रूप से बाध्य है। चीन का दक्षिण चीन सागर के कुछ हिस्सों को लेकर फिलीपीन, वियतनाम और अन्य देशों से भी विवाद है। चीन को यूक्रेन पर हमले में रूस का समर्थन करते हुए भी देखा जा रहा है। हालांकि, उसने रूस को रक्षा संबंधी सहयोग मुहैया नहीं कराया है। एपी गोला पारुल पारुल 2006 1541 बीजिंग

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read