अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

चीन में दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण शुरू

चीन के दक्षिणी शहर ग्वांगझू में दस लाख सीटों की क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण शुरू हो गया है। चीनी रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे ग्रुप ने यह जानकारी दी है। ग्रुप ने कहा, “ग्वांगझू एवरग्रांडे फुटबॉल स्टेडियम 'कमल के फूल' के आकार का होगा। उसके निर्माण की शुरुआत 16 अप्रैल को

चीन में दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण शुरू

Article Advertisement

चीन के दक्षिणी शहर ग्वांगझू में दस लाख सीटों की क्षमता वाले दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण शुरू हो गया है। चीनी रियल एस्टेट कंपनी एवरग्रांडे ग्रुप ने यह जानकारी दी है। ग्रुप ने कहा, “ग्वांगझू एवरग्रांडे फुटबॉल स्टेडियम 'कमल के फूल' के आकार का होगा।

Article Advertisement

उसके निर्माण की शुरुआत 16 अप्रैल को शुरू हुई है और इसे पूरा करने में लगभग 12 अरब युआन (1।69 अरब डॉलर) खर्च होंगे।” यह क्षमता की दृष्टि से दुनिया के सबसे बड़े पेशेवर फुटबॉल स्टेडियम बार्सिलोना के कैंप नोउ को पीछे छोड़ देगा। हालांकि उत्तर कोरिया का बहु-उद्देशीय रुनगराडो फर्स्ट ऑफ मई स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसकी क्षमता 11 लाख चार हजार सीटों की है। ग्रुप के अनुसार कमल के फूल का आकार इसलिए चुना गया, क्योंकि यह चीन का पारंपरिक फूल है और इसकी परिकल्पना शंघाई के डिजानर हसन ए सईद ने की थी। यह स्टेडियम 2022 के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगा। कंपनी के मुताबिक इसे चीन में बनाने का फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि चीन के पास पेशेवर फुटबॉल स्टेडियम नहीं थे और ऐसी उम्मीद है कि इस स्टेडियम के बनने के बाद चीनी फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा एवरग्रांडे ग्रुप चीन में 80,000 सीटों की क्षमता वाले दो और स्टेडियम के निर्माण की योजना बना रहा है। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read