चिराग पासवान के लौटेंगे 'अच्छे दिन', मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को एनडीए की अहम बैठक होनेवाली है और इसी बैठक में चिराग पासवान के मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने पर मुहर लग सकती है. खुद को पीएम मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान के 'अच्छे दिन' आने वाले हैं. दरअसल, सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि चिराग पासवान जल्द ही मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, इस बात की पुष्टि ना तो भारत सरकार द्वारा की गई है और ना ही चिराग पासवान के द्वारा. बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को एनडीए की अहम बैठक होनेवाली है और इसी बैठक में चिराग पासवान के मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने पर मुहर लग सकती है. फिर से सहयोगियों को एकजुट कर रहा NDA लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार अपने सहयोगियो को ज्यादा ही तवज्जो दे रही है. उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान को केंद्र द्वारा सुरक्षा कवर देकर इस बात को साबित किया गया है. एनडीए एक बार फिर से चाहता है कि उसके सभी पुराने साथे उसके साथ हो जाएंगे. इसी मिशन के तहत चिराग पासवान को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की बात सामने आ रही है. वहीं, महाराष्ट्र के सीएम शिदें गुट के एक सांसद को केंद्र में मंत्री बनाए जाने की भी चर्चा है. आखिरी बार होगा कैबिनेट विस्तार!
लोकसभा चुनाव 2024 में अब बहुत ही कम समय बचा है. ऐसे में एनडीए की निगाहें यूपी, पश्चिम बंगाल, तेलांगना, आंद्र प्रदेश, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में उभरते राजनीतिक समीकरण पर है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए मोदी कैबिनेट का विस्तार किया जाएगा. इतना ही नहीं इस तरह के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कई मंत्रियों की कैबिनेट से छुट्टी भी हो सकती है और ऐसे-ऐसे लोगों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है जिन्होंने कभी सोचा भी नहीं होगा. कई बार मोदी कैबिनेट में ऐसे चेहरों को शामिल किया गया है जिनके बारे में कोई कल्पना तक नहीं कर सकता था. खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताते रहे हैं चिराग एलजेपी (चिराग गुट) के अध्यक्ष चिराग पासवान खुद को की बार पीएम मोदी का हनुमान बता चुके हैं. उन्होंने कहा कि वह हमेशा पीएम मोदी के साथ थे हैं और रहेंगे. यहां तक कि बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने बीजेपी के उम्मीदवारों के खिलाफ कोई प्रत्याशी नहीं उतारा था वहीं, जहां-जहां जेडीयू ने चुनाव लड़ा था वहां-वहां चिराग पासवान ने अपने उम्मीदवार उतारे थे.
Article Advertisement
Politics
चिराग पासवान के लौटेंगे 'अच्छे दिन', मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें
चिराग पासवान के लौटेंगे 'अच्छे दिन', मोदी कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें बताया जा रहा है कि 18 जुलाई को एनडीए की अहम बैठक होनेवाली है और इसी बैठक में चिराग पासवान के मोदी कैबिनेट में शामिल किए जाने पर मुहर लग सकती है. खुद को पीएम मोदी का हनुमान कहने वाले चिराग पासवान के 'अच्छे दिन' आ

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
