अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

‘जब तक नरेंद्र मोदी PM हैं, NDA से अलग नहीं’: चिराग पासवान का बड़ा बयान

पटना: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में चिराग पासवान ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को बधाई दी। अपने भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से दिए भाषण की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करता है। चिराग पासवान ने विपक्ष पर न

‘जब तक नरेंद्र मोदी PM हैं, NDA से अलग नहीं’: चिराग पासवान का बड़ा बयान

Article Advertisement

पटना: स्वतंत्रता दिवस 2025 के अवसर पर लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में चिराग पासवान ने ध्वजारोहण कर देशवासियों को बधाई दी। अपने भाषण में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लालकिले से दिए भाषण की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘विकसित भारत’ के संकल्प को मजबूत करता है।

Article Advertisement

चिराग पासवान ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए स्पष्ट किया कि "जब तक नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, मैं NDA से अलग होने का सवाल ही नहीं उठता" । उन्होंने कहा कि विपक्ष जानता है कि जब तक NDA एकजुट है, तब तक बिहार में विपक्ष की जीत संभव नहीं है, इसलिए वे हर संभव कोशिश करते हैं कि NDA में दरार आ जाए। वोटर लिस्ट विवाद पर सफाई वोटर लिस्ट से 65 लाख नाम हटाए जाने पर विपक्ष के आरोपों पर चिराग पासवान ने कहा कि इसके पीछे पलायन, मृत्यु या एक व्यक्ति का दो जगह नाम होना जैसी वजहें हो सकती हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिनका नाम हट गया है, उन्हें वापस जोड़ने का पूरा अवसर मिलेगा और चुनाव आयोग जल्द इस पर विस्तृत जानकारी देगा। NDA से अलग होने की चर्चा पर प्रतिक्रिया चिराग पासवान ने कहा कि कई बार उनके बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जाता है, ताकि यह लगे कि वे NDA से अलग होने की सोच रहे हैं। उन्होंने साफ कहा — “मुझे समझ नहीं आता कि मुझे NDA से अलग करने का इतना उत्साह क्यों रहता है। हमारे गठबंधन की मजबूती विपक्ष को परेशान करती है।” कार्यक्रम में मौजूदगी कार्यक्रम में पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और कई समर्थक मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read