अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

2025 में अकेले या NDA के साथ चुनाव लड़ेंगे चिराग! PM मोदी के हनुमान ने दिया जवाब

2025 में अकेले या NDA के साथ चुनाव लड़ेंगे चिराग! PM मोदी के हनुमान ने दिया जवाब लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए संग अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है. उन्होंने यह भी बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वह एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे या अकेले. 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होन

2025 में अकेले या NDA के साथ चुनाव लड़ेंगे चिराग! PM मोदी के हनुमान ने दिया जवाब

Article Advertisement

2025 में अकेले या NDA के साथ चुनाव लड़ेंगे चिराग! PM मोदी के हनुमान ने दिया जवाब लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने एनडीए संग अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है. उन्होंने यह भी बताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में वह एनडीए के साथ चुनाव लड़ेंगे या अकेले. 2025 में बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इससे पहले सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जुटी हुई है. इस बीच लगातार लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान और बीजेपी के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने की खबरें सामने आ रही है. दरअसल, पिछले कुछ समय से चिराग ने केंद्र सरकार के कई फैसलों पर आपत्ति जताई है. जिसके बाद से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चिराग आगामी विधानसभा चुनाव अकेले लड़ सकते हैं. 2025 में अकेले या NDA के साथ चुनाव लड़ेंगे चिराग!

Article Advertisement

इन सबके बीच चिराग ने तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है. एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में चिराग ने बताया कि आखिर वह विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेंगे या फिर एनडीए के साथ. जवाब देते हुए चिराग ने कहा कि अकेला क्यूं लडूंगा? केंद्र सरकार का हिस्सा हूं और एनडीए के साथ मजबूती के साथ खड़ा हूं. मुझे पूरी उम्मीद है कि आगामी चुनाव में एनडीए मजबूती के साथ चुनाव जीतेगा चिराग पासवान ने बताया विधानसभा प्लान वहीं, जब चिराग से पूछा गया कि आपकी पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा तो उन्होंने कहा कि यह एनडीए गठबंधन की मर्यादा को तोड़ना होगा. अगर मैं इस सवाल का जवाब देता हूं तो. मैं एनडीए के साथ लड़ूंगा और ये चर्चाएं पहले हमारी पार्टी के अंदर होनी चाहिए. उसके बाद ही इसका जवाब दिया जा सकता है. चिराग पासवान ने एक बार फिर से जातीय जनगणना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा इससे एक आंकड़ा स्पष्ट होता है, जब आप किसी को मुख्य धारा से जोड़ने का जिक्र करते हैं. इससे हमें यह पता चल पाएगा कि कौन सी जाति ज्यादा बुरे हाल में है. पीएम मोदी को कोई कमजोर नहीं कर सकता जातीय जनगणना से यह तमाम जानकारी हमारे पास होगी. आगे जब चिराग से पूछा गया कि क्या जातीय जनगणना से केंद्र सरकार कमजोर होगी क्योंकि विपक्ष पिछले 10 सालों से केंद्र को इसे लेकर घेर रहा है. जवाब देते हुए चिराग ने कहा कि तीन बार पीएम बनने का अनुभव कितने लोगों के पास है? पीएम नरेंद्र मोदी को कोई कमजोर नहीं कर सकता है. फिलहाल ना कोई ऐसी ताकत खड़ी हुई है और ना ही हो पाएगी. बता दें कि बिहार में सियासी हलचलें थमने का नाम ही नहीं ले रही है. प्रदेश में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read