अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

"दिल्ली से नहीं, बिहार से ही बदलाव संभव है" – चिराग पासवान का चुनावी एलान, सीएम पद को लेकर दिया बड़ा बयान

Bihar Assembly Election 2025: जैसे-जैसे बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। गठबंधन की रणनीति, सीटों का बंटवारा और नेताओं के बयानों से चुनावी माहौल गरमाने लगा है। ऐसे ही एक अहम बयान में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मं

"दिल्ली से नहीं, बिहार से ही बदलाव संभव है" – चिराग पासवान का चुनावी एलान, सीएम पद को लेकर दिया बड़ा बयान

Article Advertisement

Bihar Assembly Election 2025: जैसे-जैसे बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। गठबंधन की रणनीति, सीटों का बंटवारा और नेताओं के बयानों से चुनावी माहौल गरमाने लगा है।

Article Advertisement

ऐसे ही एक अहम बयान में लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा राजनीतिक संकेत दे दिया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने साफ कहा – "मैं लंबे समय तक केंद्र की राजनीति में नहीं रहूंगा, क्योंकि मेरा सपना ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ का है।" उन्होंने कहा कि वे जल्द बिहार लौटना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें अब यह महसूस हो चुका है कि दिल्ली में रहकर बिहार को आगे नहीं ले जाया जा सकता। क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे चिराग?   चिराग पासवान ने कहा कि वे पार्टी से इस विषय में चर्चा कर चुके हैं और यदि पार्टी को लगे कि उनके चुनाव लड़ने से फायदा होगा, तो वे जरूर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि अगर उनका स्ट्राइक रेट और गठबंधन का प्रदर्शन बेहतर रहा, तो उनकी उम्मीदवारी तय मानी जा सकती है। सीएम पद पर क्या बोले? सीएम पद को लेकर चिराग ने स्पष्ट किया कि अभी बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं है । उन्होंने कहा – "चुनाव के बाद भी नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।" यह बयान ऐसे समय आया है जब एनडीए और INDIA गठबंधन के बीच सीट बंटवारे को लेकर चर्चाएं तेज हैं। चिराग के इस बयान को उनके राजनीतिक फोकस में बदलाव और संभावित भूमिका के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read