कभी शूटिंग सेट तो कभी घर में यौन उत्पीड़न, मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर FIR दर्ज मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर 21 साल की महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Choreographer Jani Master Assaulted By Sexual Harassment: मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं।
Entertainment
कभी शूटिंग सेट तो कभी घर में यौन उत्पीड़न, मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर FIR दर्ज
कभी शूटिंग सेट तो कभी घर में यौन उत्पीड़न, मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर FIR दर्ज मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर 21 साल की महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। Choreographer Jani Master Assaulted By Sexual Harassment: मशहूर कोरियोग्राफर जानी

Article Advertisement
Article Advertisement
21 साल की महिला ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि 21 साल की महिला ने कोरियोग्राफर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
महिला भी पेशे से कोरियोग्राफर है।
बताया जाता है कि हैदराबाद के रायदुर्गम में पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने दावा किया है कि कुछ महीनों से वो कोरियोग्राफर जानी मास्टर जिनका पूरा नाम शेख जानी बाशा है, के साथ शूट कर रही थी।
महिला का आरोप है कि आउटडोर शूटिंग के दौरान कोरियोग्राफर ने उसका यौन उत्पीड़न किया है।
उसके आरोपों के आधार पर पुलिस ने FIR दर्ज की है।
कई बार यौन उत्पीड़न करने का आरोप मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रायदुर्गम पुलिस ने कथित तौर पर कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है।
साथ ही मामले की जांच नरसिंगी पुलिस के हाथ में सौंपी है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि जानी मास्टर ने आउटडोर शूटिंग के वक्त चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद समेत कई शहरों में उसका यौन उत्पीड़न किया है।
महिला का दावा है कि उसने नरसिंगी स्थित घर पर आकर भी कई बार यौन उत्पीड़न किया है।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस बता दें कि महिला शिकायतकर्ता नरसिंगी की रहने वाली है।
उसकी शिकायत के आधार पर केस नरसिंगी पुलिस को सौंप दिया गया है।
मामले की जांच करने वाले एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि जांच के आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
पुलिस ने यह भी बताया कि जानी मास्टर के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप), स्वेच्छा से चोट पहुंचाने (323) और आपराधिक धमकी (506) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना की महिला सुरक्षा शाखा (WSW) की महानिदेशक शिखा गोयल ने बताया कि शिकायतकर्ता के आरोप के आधार पर जांच जारी है।
प्रोटोकॉल के आधार पर आगे की जांच होगी।
इन विवादों से भी रहा नाता आपको बता दें कि कोरियोग्राफर जानी मास्टर के खिलाफ पहले भी शिकायत दर्ज हो चुकी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून महीने में डांसर सतीश की तरफ से रायदुर्गम पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी।
उस वक्त सतीश ने दावा किया था कि कोरियोग्राफर जानी मास्टर उन्हें फिल्म की शूटिंग में काम पाने से रोक रहे हैं।
हालांकि अपने ऊपर लगे आरोपों का उस वक्त जानी मास्टर ने खंडन किया था।
इसके अलावा साल 2019 में हैदराबाद के मेडचल में एक कोर्ट ने जानी मास्टर को 6 महीने जेल की सजा सुनाई थी।
ये सजा उन्हें कथित तौर पर 2015 में एक कॉलेज में हुए झगड़े के लिए सुनाई गई थी।
बता दें कि जानी मास्टर काफी फेमस हैं।
वो सोशल मीडिया पर अक्सर ही अपनी तस्वीरें राजकुमार राव, पवन कल्याण और राम चरण के साथ शेयर करते रहते हैं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क

Entertainment
मुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभार

Entertainment
जुहू बीच पर छठ महापर्व में पहुंचीं तमन्ना भाटिया, कहा — "भक्तों को उनकी आस्था के लिए धन्यवाद देने आई हूं

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
