अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

बिहार में चुनाव को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद आयोग, अफसरों से लिया जा रहा डेली अपडेट

कोरोना संकटकाल में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है. चुनाव को लेकर चुनाव आयोग इन दिनों सक्रियता के साथ लगातार चर्चा कर रहा है. उसकी कोशिश यही है कि बिहार में चुनाव सुचारू रूप से और समय पर हो जाएं. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भारत के स्वतंत्र इतिहास में एकमात्र चुनाव आयुक्त हैं ज

बिहार में चुनाव को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद आयोग, अफसरों से लिया जा रहा डेली अपडेट

Article Advertisement

कोरोना संकटकाल में बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी जोरों पर चल रही है. चुनाव को लेकर चुनाव आयोग इन दिनों सक्रियता के साथ लगातार चर्चा कर रहा है. उसकी कोशिश यही है कि बिहार में चुनाव सुचारू रूप से और समय पर हो जाएं. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा भारत के स्वतंत्र इतिहास में एकमात्र चुनाव आयुक्त हैं जिनकी अगुवाई में महामारी के दौरान चुनाव होने जा रहे हैं. वह बिहार में तैनात अधिकारियों और बिहार के मुख्य चुनाव अधिकारी के साथ लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और वहां के जमीनी हालात का नियमित अपडेट ले रहे हैं. बिहार में अधिकारी चुनाव की तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं और स्थिति का जायजा ले रहे हैं. इस संबंध में वे नियमित रिपोर्ट भी बना रहे हैं और उसे आयोग को भेज भी रहे हैं. वर्तमान सरकार का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है और सूत्र इंडिया टुडे को बताते हैं कि चुनाव की तारीखों की घोषणा जल्द कर दी जाएगी. चुनाव आयोग बिहार समेत देशभर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जमीनी स्थिति का जायजा ले रहा है. आयोग के सामने सबसे बड़ी चुनौती है कि सोशल डिस्टेंसिॆग को बनाए रखा जाए साथ ही हर बूथ पर मतदान के लोगों के पहुंचने में कोई दिक्कत न हो. आयोग चुनाव के दौरान तैनात किए जाने वाले अधिकारियों के लिए भी खास तरीके की तैयारी कर रहा है. ड्यूटी पर तैनात लोगों को मास्क, दस्ताने, पीपीई किट और फेस शील्ड दिए जाएंगे. साथ ही इन अधिकारियों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से निगरानी की जाएगी और अतिरिक्त कर्मचारियों के लिए भी प्रावधान किया जा सकता है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read