अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
भोजपुर में थाने की बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापताAI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोरनाना पाटेकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक, नागपुर में कलाकारों ने दी श्रद्धांजलिदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभरावMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामद, Muzaffarpur Hindi NewsMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदBhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, Bhagalpur Hindi NewsVaranasi News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल से विदा हुआ मानसूनभारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, बचाई गईं मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियांभोजपुर में थाने की बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, साथी जवान लापताAI पर नए नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार, डीपफेक और डिजिटल सुरक्षा पर रहेगा जोरनाना पाटेकर के निधन से सिनेमा जगत में शोक, नागपुर में कलाकारों ने दी श्रद्धांजलिदिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट; कई इलाकों में जलभरावMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामद, Muzaffarpur Hindi NewsMuzaffarpur News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदBhagalpur News: गंगा से महिला का शव बरामद, पहचान नहीं, Bhagalpur Hindi NewsVaranasi News: यूपी-बिहार में ठगी का मास्टरमाइंड गाजीपुर से बरामदबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 13 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारBhagalpur News: पूर्वी बिहार, कोसी व सीमांचल से विदा हुआ मानसूनभारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी का भंडाफोड़, बचाई गईं मिजोरम की दो नाबालिग लड़कियां

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया के फारबिसगंज में आज से काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी

अररिया के फारबिसगंज में आज से काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी तीन दिनों में गंदगी को लेकर शहर का हाल बेहाल हो गए हों मगर शहर को सफाई संकट से फिलहाल निजात मिल गयी है। अब 31 मार्च तक दैनिक एवं संविदा पर बहाल सफाई कर्मी नहीं हटाए जाएंगे। सभी सफाई कर्मी मंगलवार से काम पर लौट आएंगे। रविवार को फारबिसगंज नप के ईओ

अररिया के फारबिसगंज में आज से काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी

Article Advertisement

अररिया के फारबिसगंज में आज से काम पर लौटेंगे सफाईकर्मी तीन दिनों में गंदगी को लेकर शहर का हाल बेहाल हो गए हों मगर शहर को सफाई संकट से फिलहाल निजात मिल गयी है। अब 31 मार्च तक दैनिक एवं संविदा पर बहाल सफाई कर्मी नहीं हटाए जाएंगे। सभी सफाई कर्मी मंगलवार से काम पर लौट आएंगे। रविवार को फारबिसगंज नप के ईओ दीपक कुमार ने ग्रामीण विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव को त्राहिमाम आवेदन भेजकर वस्तु स्थिति से अवगत कराते हुए वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की थी। इसके आलोक में प्रधान सचिव द्वारा अगले 31 मार्च तक सफाई सहित अन्य कर्मियों से काम लेने को कहा गया है। इधर तीन दिनों में गंदगी को लेकर शहर का हाल बेहाल हो गया है । पूरे शहर में कूड़े कचड़े का अंबार लग गया है। गंदगी को लेकर लोगों को पैदल चलना भी दुश्वार हो गया है। सबसे नारकीय स्थिति शहर के सबसे व्यस्ततम सदर रोड की है। जहां जगह—जगह गंदगी का अंबार नप प्रशासन को मुंह चिढ़ाते नजर आ रहा है। सदर रोड में स्टेशन चौक, सब्जी मंडी चौक, गजराज चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, पटेल चौक सहित पूरे शहर में जगह—जगह गंदगी का अंबार साफ—साफ देखा जा सकता है। इस संबंध में नप के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि सफाई संकट को लेकर विभाग के प्रधान सचिव को त्राहिमाम आवेदन भेजकर वस्तु स्थिति से अवगत कराया गया था। इस मामले में 31 मार्च 2020 तक दैनिक व संविदा पर बहाल सफाई कर्मियों की छटनी पर रोक लगाने तथा इन्हीं सफाई कर्मियों से काम लेने का आदेश प्राप्त हुआ है।ईओ ने कहा कि सोमवार से ही सभी सफाई कर्मियों को कार्यारंभ के लिए कहा गया है मगर मंगलवार से पूर्व की तरह नियमित रूप से सभी सफाई कर्मी कार्य प्रारंभ कर देंगे। इधर ताजा मामले को लेकर शहरवासियों द्वारा भी सकंू महसूस किया जा रहा है। शहरवासियों का कहना है कि प्रशासन ऐसी व्यवस्था सुदृढ़ करें ताकि दोबारा इसकी पुनरावृत्ति न हो। ‏ HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read