अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

सफाई के अभाव में नगर क्षेत्र बना नरक निगम

सफाई के अभाव में नगर क्षेत्र बना नरक निगम शहरों में साफ-सफाई नहीं होने से निगम नरक में तब्दील हो गया है। निगम की दो दर्जन से अधिक सफाई वाहन सात अक्टूबर से परिसर की शोभा बढ़ा रही है। साफ-सफाई नहीं होने से एक तरफ लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है। दूसरी ओर डम्पिंग स्थल की व्यवस्था नहीं होने क

सफाई के अभाव में नगर क्षेत्र बना नरक निगम

Article Advertisement

सफाई के अभाव में नगर क्षेत्र बना नरक निगम शहरों में साफ-सफाई नहीं होने से निगम नरक में तब्दील हो गया है। निगम की दो दर्जन से अधिक सफाई वाहन सात अक्टूबर से परिसर की शोभा बढ़ा रही है। साफ-सफाई नहीं होने से एक तरफ लोगों के बीच त्राहिमाम की स्थिति बनी हुई है।

Article Advertisement

दूसरी ओर डम्पिंग स्थल की व्यवस्था नहीं होने के कारण निगम प्रशासक किंकर्तव्यमूढ़ की स्थिति में है। पिछले सात अक्टूबर से अब तक लगभग तीन सौ से ज्यादा आवेदन केवल टंकी सफाई के लिए लम्बित है। महीनों बीतने के बाद भी इस ओर निगम का ध्यान नहीं जाने से शहर के चौक चौराहों से लेकर घरों के टंकी के पानी की साफ सफाई के अभाव में नरक में तब्दील है। स्थिति अब ऐसी हो गयी है कि शौचालय की टंकी साफ सफाई कराने के लिए आवेदन तक नहीं लिये जा रहे हैं। इससे शहरवासियों में निगम के प्रति आक्रोश व्याप्त है। टीवी सेंटर की तारा तिर्की का कहना है कि निगम को सभी प्रकार के टैक्स चुकाने के बाद भी आवेदन देने के बाद टंकी साफ सफाई के लिए महीनो चक्कर लगानी मजबूरी है। इसके बाद भी शौचालयों की टंकी साफ सफाई नहीं जाती है। इतना ही नहीं आवेदन देने पहंुचने वाले लोगों के साथ निगम कर्मियों का बर्ताव भी सही सही नहीं किये जाने से परेशान हैं। तिर्की ने बताया कि 16 अक्टूबर को टंकी सफाई को लेकर आवेदन देने निगम पहंुची थी जहां कर्मी द्वारा बदसलूकी से पेश किया गया दोबारा जाने पर नहीं होगा साफ सफाई कहकर टरका दिये गये। जबकि इसके लिए उन्होंने साढ़े सात सौ रुपये की रसीद भी कटाई थी। पन्द्रह दिनों से अधिक बीत जाने के बाद मजबूरन घर के बगल में गढ्ढा खोदकर अपने से साफ सफाई करनी पड़ी। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read