अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

सीएम नीतीश कुमार हो या सुशील मोदी, ट्विटर पर अब सब बराबर

ट्विटर ने एक बड़ा बदलाव किया है. जिससे अब ट्विटर पर सभी बराबर होंगे, कोई बड़ा कोई छोटा नहीं होगा. जिसका असर बिहार के कई दिग्गज नेताओं पर भी पड़ा है. एलॉन मस्क ने पहले ही इसको लेकर ऐलान कर दिया था. उन्होंने कहा था कि जिन्होंने भी पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है उनके अकाउंट से 20 अप्रैल के बाद से ब्लू टिक

सीएम नीतीश कुमार हो या सुशील मोदी, ट्विटर पर अब सब बराबर

Article Advertisement

ट्विटर ने एक बड़ा बदलाव किया है. जिससे अब ट्विटर पर सभी बराबर होंगे, कोई बड़ा कोई छोटा नहीं होगा. जिसका असर बिहार के कई दिग्गज नेताओं पर भी पड़ा है. एलॉन मस्क ने पहले ही इसको लेकर ऐलान कर दिया था. उन्होंने कहा था कि जिन्होंने भी पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है उनके अकाउंट से 20 अप्रैल के बाद से ब्लू टिक हटा दिया जाएगा और अब सीएम नीतीश कुमार, आरजेडी सुप्रीमों लालू यादव और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है. कई बड़े लोगों के अकाउंट से हटा ब्लू टिक इसके साथ ही देश के कई बड़े लोगों के अकाउंट से भी ब्लू टिक हटा दिया गया है. जिनमें बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार भी शामिल है. वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और UPकी पूर्व सीएम मायावती के ट्विटर अकाउंट से भी ब्लू टिक को हटा दिया गया है. बात करें अगर बिहार की तो सुशील कुमार मोदी, पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के अकाउंट से भी ब्लू टिक हट गया है.   12 अप्रैल को ही एलन मस्क ने किया था ऐलान आपको बता दें कि 12 अप्रैल को ही एलन मस्क ने ये ऐलान किया था कि 20 अप्रैल से उन सभी के अकाउंट से ब्लू टिक हट जाएगा. जिन्होंने पेड सब्सक्रिप्शन नहीं लिया है. अगर किसी को भी अब ब्लू टिक चाहिए तो इसके लिए उन्हें मंथली चार्ज देना होगा. जिसके बाद से आज सभी के अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read