सीएम की सुरक्षा में चूक!
काफी देर तक जाम में फंसे रहे नीतीश कुमार - CM NITISH KUMAR बिहार सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. नालंदा में नीतीश कुमार लंबे समय तक जाम में फंसे रहे. नालंदा: बिहार के नालंदा में सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. हालांकि जिला प्रशासन ने समय रहते एक्शन लिया. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करौटा-तेलमर-सालेहपुर-राजगीर रोड का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसके बाद उनका काफिला बिहारशरीफ की ओर बढ़ रहा था. तभी अचानक काफिला सरमेरा-बिहटा पथ की ओर मुड़ गया. जाम में फंसे रहे सीएम: इस कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई. यातायात व्यवस्था पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित पूरा काफीला काफी देर तक जाम में फंस गया. इसकी जानकारी मिलते ही आनन-फानन में जिला प्रशासन ने मुस्तैदी से जाम हटवाया. मशक्कत के बाद जाम से निकली सीएम: जानकरी के अनुसार सरमेरा-बिहटा पथ पर वाहन जैसे-तैसे अपने स्थानों पर खड़ी हो गई, जिससे काफिला रूक गया. हालांकि काफिले में मौजूद सुरक्षा बल और बॉडीगार्ड ने सीएम की कार को चारो ओर से घेर लिया और काफी मशक्कत के बाद जाम से बाहर निकाला. राजगीर जाने का वैकल्पिक मार्ग: बता दें कि सीएम जिस पथ का निरीक्षण करने पहुंचे थे. वह एसएच 78 (बिहटा सरमेरा) पथ से प्रारंभ होकर सालेपुर-नरसंडा-तेलमर करौटा होते हुए एनएच 30 (पटना-मोकामा के जगदंबा स्थान मोड़) पर मिलता है. इस पथ से राजगीर जाने का एक वैकल्पिक मार्ग है. इस पथ का चौड़ीकरण (फोर लेन) किया जाएगा. जिससे राजगीर जाने में लोगों को सहूलियत होगी एवं समय की भी बचत होगी. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रस्तावित पथ के एलायनमेंट में पड़ने वाले रेलवे लाइन के ऊपर एलिवेटेड पथ बनाया जाएगा. कई स्थलों का निरीक्षण: मुख्यमंत्री ने सालेपुर मोड़ के निरीक्षण के पश्चात् चौहान मोड़, बेलदारीपर, नूरसराय में भी स्थल निरीक्षण किया है. निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पटना के जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, नालंदा के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे. क्या है प्रोटोकॉल: जिस जिले में सीएम का कार्यक्रम तय होता है, वहां पहले से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहता है. जिस पथ से सीएम का आना-जाना होता है वहां पहले से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त किया जाता है. सीएम के काफिला के दौरान अन्य किसी भी वाहन का प्रवेश वर्जित है. जिला प्रशासन की जिम्मेदारी: सीएम के काफिला के आगे-आगे जिला प्रशासन की ओर से स्कॉर्ट किया जाता है ताकि रास्ता क्लियर हो सके लेकिन अचानक से सीएम का जाम में फंसना सुरक्षा में चूक हो सकता है.
Politics
सीएम की सुरक्षा में चूक! काफी देर तक जाम में फंसे रहे नीतीश कुमार - CM NITISH KUMAR
सीएम की सुरक्षा में चूक! काफी देर तक जाम में फंसे रहे नीतीश कुमार - CM NITISH KUMAR बिहार सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. नालंदा में नीतीश कुमार लंबे समय तक जाम में फंसे रहे. नालंदा: बिहार के नालंदा में सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है. हालांकि जिल
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
