12 लाख नौकरियां, मुसलमानों पर फोकस… नीतीश ने रच डाला 2025 चुनाव का चक्रव्यूह बिहार की राजधानी पटना में आज जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए गए।
इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने 6 बड़ी घोषणाएं भी की।
JDU Executive Meeting Update: बिहार की राजधानी पटना में शनिवार 05 अक्टूबर को नई प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सीएम नीतीश कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा समेत सभी मंत्री और सांसद मौजूद रहें।
इनके अलावा पार्टी के 400 सदस्यों ने भी इस बैठक में हिस्सा लिया।
हालांकि मीटिंग में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने हिस्सा नहीं लिया।
आज की बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई।
सीएम नीतीश कुमार ने की बड़ी घोषणाएं सीएम नीतीश कुमार ने राज्य कार्यकारिणी की बैठक में बड़ी घोषणा की।
उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अभी 12 लाख लोगों को नौकरी दी जाएगी।
सीएम ने कहा कि 7 लाख लोगों को नौकरी दी जा चुकी है।
राज्य सरकार के कामों को घर-घर तक ले जाएं और बताएं कि हमारे राज्य में क्या-क्या काम हुआ है?
सीएम नीतीश कुमार ने पीएम और गृहमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने विशेष तौर पर बिहार की मदद की है।
हम चाहते हैं कि केंद्र से हमें और भी सहायता मिले।
हमने हिंदू, मुस्लिम, सिख, पिछड़ा, दलित और महादलित सबके लिए काम किया है।
2025 में जब चुनाव होगा तब हम और भारतीय जनता पार्टी के लोग बहुत आगे बढ़ेंगे।
सीएम ने कहा कि हम लोग 220 से 225 सीटें जीतेंगे।
बैठक में लिए गए ये 6 फैसले कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया कि 2025 में सीएम नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार होंगे और एनडीए की सरकार में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जीतेंगे।
इसके अलावा बीजेपी और जेडीयू के स्थानीय नेता संगत-पंगत नाम का कार्यक्रम चलाएंगे।
जिसमें घटक दल के नेता आपस में मिलेंगे और विपक्ष के दुष्प्रचार के कुचक्र को ध्वस्त करेंगे।
राज्य की कार्यकारिणी में यह प्रस्ताव पारित किया गया कि बिहार में नीतीश कुमार का मतलब नौकरी और नौकरी का मतलब नीतीश कुमार है।
बैठक में पारित हुआ राजनीतिक प्रस्ताव इसके साथ ही बैठक में राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
राजनीतिक प्रस्ताव में लोहिया का जिक्र भी किया गया।
लोहिया के कथन की तुलना सीएम नीतीश कुमार के कार्यों से की गई।
लोकसभा चुनाव का परिणाम इसका नतीजा है।
इस परिणाम ने जहां केन्द्र में एनडीए सरकार के गठन में जनता दल की भूमिका सुनिश्चित की, वहीं बिहार में 2025 के विधानसभा चुनाव की पटकथा भी तैयार कर दी।
लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो देखेंगे कि विधानसभा की 77 सीटों पर जनता दल प्रथम स्थान पर है।
यह आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुभ संकेत है।
किंतु इतने से ही हमें संतुष्ट नहीं होना है, इससे आगे भी जाना है।
इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी का संगठनात्मक ढांचा तैयार हुआ है।
Article Advertisement
Politics
12 लाख नौकरियां, मुसलमानों पर फोकस… नीतीश ने रच डाला 2025 चुनाव का चक्रव्यूह
12 लाख नौकरियां, मुसलमानों पर फोकस… नीतीश ने रच डाला 2025 चुनाव का चक्रव्यूह बिहार की राजधानी पटना में आज जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई प्रस्ताव पेश किए गए। इसके अलावा सीएम नीतीश कुमार ने 6 बड़ी घोषणाएं भी की। JDU Executive Meeting Update: बिहार की राजधानी पटना में शनि

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
