CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; बढ़ाई गई बिहार के सैनिकों की अनुदान राशि, देखें लिस्ट CM Nitish Kumar Big Announcement: बिहार की नीतीश सरकार ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर अनुग्रह अनुदान की राशि को 11 लाख रुपये से बढ़ाकर 21 लाख रुपये कर दिया गया है।
CM Nitish Kumar Big Announcement: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार निवासी सैनिकों और पूर्व सैनिकों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेश निवासी सैनिको को दी जाने वाली अनुग्रह अनुदान की राशि बढ़ा दिया गया है।
बिहार की नीतीश सरकार ने अनुग्रह अनुदान की राशि को 11 लाख रुपये से बढ़ाकर 21 लाख रुपये कर दिया गया है।
सीएम नीतीश कुमार ने यह फैसला देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा और सम्मान प्रकट करते हुए सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर लिया है।
बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड दरअसल, सीएम नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री आवास पर सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर शनिवार को सैनिक कल्याण निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार से खास मुलाकात की।
इस दौरान ब्रिगेडियर मृगेन्द्र कुमार ने सीएम नीतीश कुमार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का फ्लैग बैज लगाया।
इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया।
साथ ही उन्होंने लोगों से इस फंड में अपना सहयोग देने के लिए अपील की है।
अनुग्रह अनुदान राशि में वृद्धि बिहार सरकार के द्वारा सैनिक कल्याण के लिए राज्य की कई योजनाओं की राशि में वृद्धि की गई है।
इसके तहत अब अगर बिहार का रहने वाला कोई सैनिक ड्यूटी के दौरान बलिदान हो जाता है, राज्य सरकार उसके परिवार को अनुग्रह अनुदान राशि के तौर पर 21 लाख रुपये देगी, पहले ये अनुग्रह अनुदान राशि 11 लाख रुपये थी।
वहीं, सशस्त्र सेवा के सैनिक सेवा से विमुक्त दिव्यांग सैनिकों के लिए अनुग्रह अनुदान की राशि को 2 लाख कर दिया गया है, जो पहले 50,000 रुपये थी।
सम्मान राशि में भी हुई वृद्धि इसके साथ ही बिहार सरकार ने सैनिकों को मिलने वाले सम्मान की भी राशि बढ़ाई है।
जैसे परमवीर चक्र की सम्मान राशि को 10 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ कर दिया है।
वहीं अशोक चक्र की सम्मान राशि को 8 लाख से बढ़ाकर 75 लाख रुपये कर दिया गया है।
महावीर चक्र की 5 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रुपये, कीर्ति चक्र की 4 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये और शौर्य चक्र की 2 लाख से बढ़ाकर 9 लाख रुपये कर दी गई है।
Article Advertisement
Politics
CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; बढ़ाई गई बिहार के सैनिकों की अनुदान राशि, देखें लिस्ट
CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान; बढ़ाई गई बिहार के सैनिकों की अनुदान राशि, देखें लिस्ट CM Nitish Kumar Big Announcement: बिहार की नीतीश सरकार ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के मौके पर अनुग्रह अनुदान की राशि को 11 लाख रुपये से बढ़ाकर 21 लाख रुपये कर दिया गया है। CM Nitish Kumar Big Announcement: बिहार के मुख्

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
