अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

CM नीतीश कुमार कब शुरू करेंगे अपनी बिहार यात्रा? मुख्य सचिव ने किया तारीख का ऐलान

CM नीतीश कुमार कब शुरू करेंगे अपनी बिहार यात्रा? मुख्य सचिव ने किया तारीख का ऐलान CM Nitish Kumar Bihar Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश राज्य सरकार और केंद्र सरकार की अलग-अलग सभी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। CM Nitish Kumar Bihar Yatra: बिहार के

CM नीतीश कुमार कब शुरू करेंगे अपनी बिहार यात्रा? मुख्य सचिव ने किया तारीख का ऐलान

Article Advertisement

CM नीतीश कुमार कब शुरू करेंगे अपनी बिहार यात्रा? मुख्य सचिव ने किया तारीख का ऐलान CM Nitish Kumar Bihar Yatra: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान सीएम नीतीश राज्य सरकार और केंद्र सरकार की अलग-अलग सभी योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Article Advertisement

CM Nitish Kumar Bihar Yatra: बिहार के लोगों के लिए एक खुशखबरी है, बहुत जल्द ही उनके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की यात्रा पर निकलेंगे। इस यात्रा के दौरान सीएम नीतीश राज्य सरकार और केंद्र सरकार की अलग-अलग सभी योजनाओं की समीक्षा करेंगे। साथ ही इन योजनाओं के लाभार्थियों से सीधी बात करेंगे। लोगों की परेशानियों को सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश देंगे। इस बात की जानकारी मुख्य सचिव ने दी है। साथ ही इसको लेकर उन्होंने आला अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। अधिकारियों को मुख्य सचिव के सख्त निर्देश सीएम नीतीश कुमार की यह यात्रा 15 दिसंबर से शुरू होगी। सीएम नीतीश का यह प्रदेश भ्रमण प्रशासनिक और राजनीतिक रूप से काफी अहम होने वाला है। सरकारी स्तर पर इस यात्रा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इनता ही नहीं गुरुवार को मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्य सचिव ने अधिकारियों को सीएम नीतीश यात्रा की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। 225 करोड़ रुपये का खर्च सीएम नीतीश कुमार की इस यात्रा से जुड़े जिलों के 5-5 गांवों की जानकारी इकट्ठा की जा रही है। सीएम नीतीश की यात्रा को देखते हुए मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने गुरुवार को सभी विभागों के अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। बता दें कि यह सीएम नीतीश कुमार की 15वीं बिहार यात्रा होगी। इस यात्रा के लिए राज्य सरकार 225 करोड़ रुपये खर्च करेगी। पिछले हफ्ते की कैबिनेट बैठक में इसके लिए बजट को मंजूरी दी गई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read