बिहार के सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जी जान से जुटे हुए हैं. वह एक के बाद एक तमाम विपक्षी पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. पहले राहुल गांधी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव से मुलाकात करते हैं और अब वह जल्द ही ओड़िसा जाने वाले हैं और वहां के सीएम नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे और विपक्षी एकजुटता की मुहिम को धार देंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार के सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार (05 मई 2023) को ओड़िसा दौरे पर जाएंगे और नवीन पटनायक से मुलाकात कर विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा करेंगे. ममता बनर्जी से की थी मुलाकात बता दें कि अभी हाल ही में सीएम नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद दोनों ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने का एलान किया था. साथ ही ममता बनर्जी ने ये भी कहा था कि विपक्षी पार्टिय़ों की बैठक बिहार में सीएम नीतीश कुमार को बुलाना चाहिए ताकि विपक्षी एकजुटता को और बल मिल सके. अखिलेश यादव से भी की थी मुलाकात सीएम नीतीश कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम व सपा चीफ अखिलेश यादव से भी मुलाकात की गई थी. अखिलेश यादव ने भी बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़ने में सीएम नीतीश कुमार का साथ देने का वादा किया है. अखिलेश यादव के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता में सीएम नीतीश ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला था और मौजूदा केंद्र सरकार को प्रचार करने वाला सरकार बताया था. राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल से कर चुके हैं मुलाकात सीएम नीतीश कुमार इससे पहले राहुल गांधी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात कर चुके हैं और विपक्षी एकजुटता को लेकर चर्चा कर चुके हैं. राहुल गांधी से मुलाकात के समय उनके साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. वहीं, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव से भी मुलाकात के दौरान सीएम नीतीश कुमार के साथ तेजस्वी यादव भी मौजूद थे. मुझे अपने लिए कुछ नहीं चाहिए: नीतीश कुमार बिहार के सीएम नीतीश कुमार से जब पत्रकारों द्वारा ये पूछा गया कि क्या आप विपक्ष की तरफ से पीएम प्रत्याशी होंगे तो उन्होंने कहा कि उन्हें निजी तौर पर अपने लिए कुछ नहीं चाहिए. वह विपक्षी पार्टियों को सिर्फ देशहित में एकजुट कर रहे हैं. देश को बचाने के लिए विपक्षी पार्टियों को एकजुट होना ही पड़ेगा.
Article Advertisement
Politics
विपक्षी एकजुटता: अब ओडिशा के CM नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे नीतीश कुमार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जी जान से जुटे हुए हैं. वह एक के बाद एक तमाम विपक्षी पार्टी के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. पहले राहुल गांधी, केसीआर, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव से मुलाकात करते हैं और अब वह जल्द ही ओड़िसा जाने वाले हैं और वहां के सीएम नवीन पट

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
