अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे CM नीतीश

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से सभी को इस बात का इंतजार था कि आखिर कांग्रेस कर्नाटक की कमान किसके हाथों में सौंप रही है.   आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है, सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले सीएम होंगे, वहीं डीके शिवकुमार कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम होंगे. 20 मई

कर्नाटक में सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे CM नीतीश

Article Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद से सभी को इस बात का इंतजार था कि आखिर कांग्रेस कर्नाटक की कमान किसके हाथों में सौंप रही है.   आखिरकार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई है, सिद्धारमैया कर्नाटक के अगले सीएम होंगे, वहीं डीके शिवकुमार कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम होंगे. 20 मई को कर्नाटक में नई सरकार गठन का शपथ ग्रहण होगा. वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी 20 मई को बेंगलुरू जाएंगे. कर्नाटक में भारी बहुमत से कांग्रेस की जीत हुई, जिसके बाद से ही तमाम नामों को सीएम उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.   20 मई को शपथ ग्रहण में जाएंगे नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव वहीं आखिरकार कर्नाटक की गद्दी सिद्धारमैया को सौंपी जा रही है. बता दें कि 20 मई को 12.30 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है. इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को न्यौता भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया. जीत के बाद राहुल गांधी ने जताया था अभार जीत के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और लोगों का आभार जताया था. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में मोहब्बत की जीत हुई है और नफरत हारी है. वहीं, पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि कांग्रेस की जीत जनता की जीत है. जनता ने एक भ्रष्ट सरकार को हराया है, हमें आगे बहुत कुछ करना है.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read