अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Politics

सुशील मोदी का बड़ा बयान, कहा-'लालू के परिवार पर CBI छापे से खुश हैं, CM नीतीश', बताई ये बड़ी वजह

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर से लालू यादव व उनके परिजनों के खिलाफ सीबीआई एक्शन के बहाने सूबे के सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, लालू यादव और उनके परिजनों के खिलाफ सीबीआई द्वारा की जा रही कार्

सुशील मोदी का बड़ा बयान, कहा-'लालू के परिवार पर CBI छापे से खुश हैं, CM नीतीश', बताई ये बड़ी वजह

Article Advertisement

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम व बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने एक बार फिर से लालू यादव व उनके परिजनों के खिलाफ सीबीआई एक्शन के बहाने सूबे के सीएम नीतीश कुमार पर करारा हमला बोला है. सुशील मोदी ने कहा है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार, लालू यादव और उनके परिजनों के खिलाफ सीबीआई द्वारा की जा रही कार्रवाई को लेकर बहुत ही खुश हैं. सुशील मोदी ने ये भी कहा है कि सीबीआई द्वारा ताजा कार्रवाई से सीएम नीतीश पर जो तेजस्वी यादव को सीएम बनाने का दवाब था वह भी टला है. उन्होंने ये भी दावा किया है मामले में ललन सिंह जल्दी ही जांच में तेजी और सजा दिलावाना चाहते हैं. CBI के एक्शन से CM नीतीश खुश हैं सुशील कुमार मोदी ने कहा कि "नौकरी के बदले जमीन" घोटाले में लालू परिवार के परिसरों पर जांच एजेंसियों के छापे पर नीतीश कुमार चाहे जो बयान दें, लेकिन सबसे ज्यादा खुश भी वही हैं. उन्होंने आगे कहा कि कहा कि जांच-पूछताछ की कार्रवाई के कारण तेजस्वी प्रसाद यादव को जल्द मुख्यमंत्री बनाने का राजद का दबाव टल गया है. यह जदयू के लिए राहत की बात है. सभी 16 आरोपियों का जेल जाना तय सुशील मोदी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के कहने पर ललन सिंह ने सीबीआई को सबूत के कागजात उपलब्ध कराये. उन्हें पता है कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव सहित सभी 16 अभियुक्तों का जेल जाना तय है. CM नीतीश जांच में चाहते हैं तेजी सुशील मोदी ने आगे कहा कि नीतीश कुमार जाँच की धीमी गति पर सवाल उठा रहे हैं. दरअसल, वे चाहते हैं कि जांच तेज हो, अभियुक्तों को सजा जल्द हो और वे 2025 तक निष्कंटक मुख्यमंत्री बने रहें.

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read