अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
World

चीन ने पोम्पिओ पर लगाया Cold War वाली सोच रखने का आरोप

चीन ने पोम्पिओ पर लगाया Cold War वाली सोच रखने का आरोप चीन ने सोमवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पर 'बीत चुके शीत युद्ध' वाली सोच रखने का आरोप लगाया जिन्होंने पश्चिमी स्वतंत्रताओं को चीन के खतरों को लेकर आगाह किया था। बर्लिन की दीवार ढहने की 30 वीं बरसी के मौके पर जर्मनी में पोम्पिओ ने क

चीन ने पोम्पिओ पर लगाया Cold War वाली सोच रखने का आरोप

Article Advertisement

चीन ने पोम्पिओ पर लगाया Cold War वाली सोच रखने का आरोप चीन ने सोमवार को अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ पर 'बीत चुके शीत युद्ध' वाली सोच रखने का आरोप लगाया जिन्होंने पश्चिमी स्वतंत्रताओं को चीन के खतरों को लेकर आगाह किया था।

Article Advertisement

बर्लिन की दीवार ढहने की 30 वीं बरसी के मौके पर जर्मनी में पोम्पिओ ने कहा था कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ''अपने ही लोगों को कुचलने के लिए तरकीबों का इस्तेमाल करती हैं और पूर्वी जर्मनी के लोग इस भयावह स्थिति से रूबरू हो चुके हैं।" उन्होंने कहा कि अमेरिका ने चीन को स्पष्ट कर दिया है कि उसे हांगकांग के संदर्भ में ''एक देश दो प्रणाली" नीति के प्रति 'अपनी कटिबद्धता' का सम्मान करना चाहिए। चीन ने पोम्पिओ पर चीनी सरकार पर 'बेबुनियाद दुर्भावनापूर्ण हमले का आरोप लगाया। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने सोमवार (11 नवंबर) को नियमित प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि अमेरिका के कुछ महत्वूपर्ण व्यक्तियों ने चीनी और विदेशी उपक्रमों के बीच वैचारिक दीवार खड़ी करने का प्रयास किया है। गेंग ने पोम्पिओ पर निजी राजनीतिक लक्ष्यों की खातिर अमेरिकी लोगों के हितों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया और उनसे अपने वैचारिक पूर्वाग्रह एवं बीत चुके शीत युद्ध के समय वाली सोच छोड़ने की अपील की। पोम्पिओ तब बर्लिन गये थे जब जर्मनी बर्लिन की दीवार ढहने की वर्षगांठ मनाने में जुटा था। बर्लिन की दीवार नौ नवंबर 1989 को ढहायी गयी थी और पूर्व में कम्युनिस्ट शासन खत्म हुआ था। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read