अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

World

कांग्रेस ने मुफ्त टीकाकरण की मांग फिर उठाई

कांग्रेस ने मुफ्त टीकाकरण की मांग फिर उठाई दिल्ली, चार जून (भाषा) कांग्रेस ने टीकों की कथित कमी और अलग -अलग दाम को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ी रुकावट करार देते हुए शुक्रवार को एक बार फिर कहा कि देश में सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगना चाहिए। मुख्य विपक्षी दल की कई प्रदेश इकाइयों ने राज्यपालों को

कांग्रेस ने मुफ्त टीकाकरण की मांग फिर उठाई

Article Advertisement

कांग्रेस ने मुफ्त टीकाकरण की मांग फिर उठाई दिल्ली, चार जून (भाषा) कांग्रेस ने टीकों की कथित कमी और अलग -अलग दाम को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बड़ी रुकावट करार देते हुए शुक्रवार को एक बार फिर कहा कि देश में सभी लोगों को मुफ्त में टीका लगना चाहिए। मुख्य विपक्षी दल की कई प्रदेश इकाइयों ने राज्यपालों को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर मुफ्त टीकाकरण की मांग उठाई है। कांग्रेस ने एक बयान में कहा, ‘‘ कोरोना की दूसरी लहर धीमी पड़ती दिख रही है और लोग फिर से अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और खड़े होने की कोशिश कर रहे है। इसमें मुख्य रुकावट टीके की अपर्याप्त आपूर्ति और अलग- अलग दाम हैं।’’ उसने दावा किया, ‘‘राज्यों को आज अविश्वसनीय केंद्र सरकार के रहमो-करम पर छोड़ दिया गया है क्योंकि विदेशी टीका निर्माता कंपनियां राज्यों को टीके देने से इनकार कर रही हैं और घरेलू कंपनियों के पास मांग को पूरा करने लायक पर्याप्त उत्पादन नहीं है। राज्य प्रधानमंत्री से जीएसटी के बकाये की राशि देने की गुहार लगा रहे हैं ताकि 18-44 साल आयुवर्ग के लोगों के लिए टीके खरीद सकें।’’ कांग्रेस ने कहा कि उसके प्रदेश अध्यक्षों एवं विधायक दल नेताओं ने विभिन्न राज्यों में राज्यपालों को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि देशभर में लोगों को मुफ्त टीका लगाया जाए। पार्टी ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटियों ने भी जिला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर यह मांग की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read