अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की गई जान, जहानाबाद के मखदुमपुर स्टेशन पर हादसा

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की गई जान, जहानाबाद के मखदुमपुर स्टेशन पर हादसा जहानाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस के नेता की दर्दनाक मौत हो गई है. मखदुमपुर स्टेशन पर ये हादसा हुआ है. जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में ट्रेन से कटकर एक कांग्रेस नेता की जान चली गई है. यह घटन

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की गई जान, जहानाबाद के मखदुमपुर स्टेशन पर हादसा

Article Advertisement

वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस नेता की गई जान, जहानाबाद के मखदुमपुर स्टेशन पर हादसा जहानाबाद में ट्रेन की चपेट में आने से कांग्रेस के नेता की दर्दनाक मौत हो गई है. मखदुमपुर स्टेशन पर ये हादसा हुआ है. जहानाबाद: बिहार के जहानाबाद में ट्रेन से कटकर एक कांग्रेस नेता की जान चली गई है. यह घटना गया-पटना रेल खंड के मखदुमपुर स्टेशन पर हुई है. काकू थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी कांग्रेस नेता रामचंद्र प्रसाद सोनी ट्रेन पर चढ़ने के लिए मखदुमपुर स्टेशन पर खड़े थे. उसी दौरान एक एक्सप्रेस ट्रेन वहां से गुजर रही थी. पटरी के पास खड़े कांग्रेस नेता गुजर रही उस ट्रेन की चपेट में आ गए. जिसके कारण घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई. कांग्रेस नेता रामचंद्र प्रसाद सोनी की मौत: कांग्रेस नेता रामचंद्र प्रसाद सोनी की ट्रेन के चपेट में आने के बाद स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों ने घटना की सूचना रेल थाने की पुलिस को दी. वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपेन कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं शव की पहचान कर पुलिस ने इस घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. बता दें की घटना की सूचना मिलने के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. काको प्रखंड के थे कांग्रेस अध्यक्ष: वहीं घटना की सूचना पर पहुंचे कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने बताया कि रामचंद्र प्रसाद सोनी काको प्रखंड के कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष थे. वे अपने परिजन के यहां जा रहे थे, तभी वो ट्रेन की चपेट में आ गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई. उनके मौत से पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है. "रामचंद्र प्रसाद सोनी काफी कर्मठ और ईमानदार व्यक्ति थे. वो पार्टी में निष्ठा पूर्वक कम कर रहे थे. उनकी मौत से पार्टी को गहरा धक्का लगा है."- गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष, जहानाबाद  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read