Politics
12 दिन में 8 भीषण ट्रेन हादसे; कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का ट्वीट- ये है मोदी के नए भारत की तस्वीर
Published: 30/7/2024, 1:22:50 pm•55 views•Seemanchal Live
12 दिन में 8 भीषण ट्रेन हादसे; कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का ट्वीट- ये है मोदी के नए भारत की तस्वीर Congress Reaction on Train Accidents: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट करके आए दिन हो रहे ट्रेन हादसों को लेकर भाजपा और PM मोदी पर तंज कसा है। पिछले एक महीने में हुए ट्रेन हादसों के बारे में बताते हुए नए

12 दिन में 8 भीषण ट्रेन हादसे; कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का ट्वीट- ये है मोदी के नए भारत की तस्वीर Congress Reaction on Train Accidents: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट करके आए दिन हो रहे ट्रेन हादसों को लेकर भाजपा और PM मोदी पर तंज कसा है।
पिछले एक महीने में हुए ट्रेन हादसों के बारे में बताते हुए नए भारत की तस्वीर दिखाई है।
देश में आज फिर एक ट्रेन हादसा हुआ।
झारखंड के जमशेदपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस पटरी से उतर गई।
बोगियां पटरी से उतरकर साथ वाले ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से भिड़ गईं।
हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है और करीब 20 लोगों को चोटें लगीं।
रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं, क्योंकि ट्रेन के पायलट को रेड सिग्नल दिया गया था।
जिस ट्रैक पर ट्रेन दौड़ रही थी, उस पर एक मालगाड़ी पहले से डिरेल हो चुकी थी।
बावजूद इसके ट्रेन को समय रहते रोका नहीं गया।
इतना ही नहीं, ट्रेन की स्पीड भी 120 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है, जिस वजह से एकदम से पायलट ब्रेक नहीं लगा पाए और जब ब्रेक लगा तो बैलेंस बिगड़ने से बोगियां पटरी से उतर गईं।
हादसे और लापरवाही को देखते हुए कांग्रेस भाजपा पर हमलावार हो गई है।
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक ट्वीट करके भाजपा पर तंज कसा और देश को PM मोदी के नए भारत की तस्वीर दिखाई।
पवन खेड़ा ने ट्वीट में यह जानकारियां दी कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्वीट लिखा कि प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी के नए भारत में कोई जवाबदेही नहीं है, कोई इस्तीफा नहीं है, केवल अप्रासंगिक रेल परियोजनाओं के बारे में बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, जिनका कोई मतलब नहीं।
देखिए, मोदी के नए भारत में की एक वास्तविकता… 18 जुलाई: उत्तर प्रदेश के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस पटरी से उतरी, 4 की मौत 31 घायल 19 जुलाई: गुजरात के वलसाड में मालगाड़ी पटरी से उतरी 20 जुलाई: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतरे 21 जुलाई: राजस्थान के अलवर में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतरे 21 जुलाई: पश्चिम बंगाल के राणाघाट में मालगाड़ी पटरी से उतरी 26 जुलाई: उड़ीसा के भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी पटरी से उतरी 29 जुलाई: बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस बिहार के समस्तीपुर में 2 टुकड़ों में बंट गई 30 जुलाई: झारखंड के चक्रधरपुर में हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतरे, 2 की मौत 20 घायल
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



