नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी आज यानी रविवार, 14 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘ वोट-चोर गद्दी छोड़ ’ के नारे के साथ एक भव्य महारैली करने जा रही है।
रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राजधानी में सियासी माहौल गर्म हो गया है।
यह रैली दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी।
कार्यक्रम के लिए दो बड़े मंच तैयार किए गए हैं, जहां कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व समेत देशभर से आए नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
इन दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा रैली के मंच पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोनिया गांधी के साथ कई अन्य वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मौजूद रहेंगे।
तैयारियों का लिया गया जायजा दिल्ली कांग्रेस प्रभारी काजी निजामुद्दीन और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने देर रात रैली स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया।
सुरक्षा, मंच व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था और ट्रैफिक मैनेजमेंट पर विशेष ध्यान दिया गया है।
कांग्रेस का दावा – 5 करोड़ से ज्यादा हस्ताक्षर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज ने बताया कि “वोट-चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत देशभर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए।
दिल्ली से ही करीब चार लाख लोगों ने इस अभियान में भाग लिया।” उन्होंने कहा कि यह महारैली उसी अभियान की कड़ी है, जिसके जरिए कांग्रेस देश को यह संदेश देना चाहती है कि लोकतंत्र और वोट की पवित्रता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा ।
व्यवस्थाएं और सुरक्षा मंच के सामने वरिष्ठ नेताओं के बैठने की व्यवस्था पीछे आम जनता और कार्यकर्ताओं के लिए अलग स्थान रामलीला मैदान के चारों ओर भारी पुलिस बल तैनात पूरे इलाके में बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए एक महीने से चल रही थीं तैयारियां दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बताया कि इस रैली की तैयारियां पिछले एक महीने से की जा रही थीं।
सभी 14 जिला अध्यक्ष , 250 से अधिक ब्लॉक अध्यक्ष और हजारों कार्यकर्ता राजधानी में जुटे हुए हैं।
रामलीला मैदान का राजनीतिक महत्व गौरतलब है कि रामलीला मैदान दिल्ली का एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां समय-समय पर बड़ी राजनीतिक रैलियां होती रही हैं।
कांग्रेस भी पिछले 2-3 वर्षों में यहां कई बड़ी सभाएं कर चुकी है।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह रैली वोट-चोरी के आरोपों के खिलाफ एक मजबूत राजनीतिक संदेश देगी और आने वाले दिनों में इसका असर राष्ट्रीय राजनीति में दिखेगा।
Article Advertisement
Politics
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की ‘वोट-चोर गद्दी छोड़’ रैली आज, खरगे-राहुल-सोनिया सहित कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
नई दिल्ली: कांग्रेस पार्टी आज यानी रविवार, 14 दिसंबर को दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में ‘ वोट-चोर गद्दी छोड़ ’ के नारे के साथ एक भव्य महारैली करने जा रही है। रैली को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और राजधानी में सियासी माहौल गर्म हो गया है। यह रैली दोपहर 12:30 बजे से शुरू होगी। कार्यक्रम

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

Politics
मोदी के ‘नाराज़ फूफा’ पर भड़की कांग्रेस: खरगे बोले—युवाओं के सवालों का जवाब दीजिए; Gen-Z पर छिड़ी सियासी जंग

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Entertainment
Mirzapur The Movie का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल! 7 दिन में ₹146 करोड़, क्या बनेगी 2026 की सबसे बड़ी हिट?

Seemanchal
सीमांचल में आज मौसम बदलेगा: अररिया, किशनगंज, पूर्णिया समेत कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवा का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15120 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8204 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6748 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5999 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5646 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5233 views
