UP Police: 60 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा की नई डेट पर ताजा अपडेट उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान हो गया है, जो अगस्त महीने में 5 दिन चलेंगी।
मुख्यमंत्री योगी ने 6 महीने में एग्जाम कराने का वादा निभाते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीखें सामने आ गई हैं।
60 हजार से ज्यादा पद भरे जाएंगे, जिनके लिए 5 लाख से ज्यादा नौजवान आवेदन कर चुके हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आज रिक्रूटमेंट एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान कर दिया गया है।
पहले पेपर लीक होने के चलते परीक्षा रद्द कर दी गई थी।
नए शेड्यूल के अनुसार, अब एग्जाम 23 अगस्त से 31 अगस्त तक कराए जाएंगे।
एग्जाम 5 दिन चलेंगे।
23, 24, 25 अगस्त और 30-31 अगस्त 2024 को 2 शिफ्टों में पेपर होगा।
जन्माष्टमी के त्योहार के कारण बीच से गैप दिया गया है।
पूरा शेड्यूल और नोटिफिकेशन देखने के लिए https://uppbpb.gov.in/ पर लॉगइन करें।
उ0प्र0 में आरक्षी नागरिक पुलिस के 60244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा दिनांक 23, 24, 25, 30 एवं 31 अगस्त 2024 को आयोजित की जायेगी ।
इस विषय में सम्बन्धित जानकारियाँ समय-समय पर उपलब्ध करायी जायेगी ।
-अध्यक्ष, भर्ती बोर्ड @rajeevkrishna69 @cmup @csup @dgpup @Uppolice pic.twitter.com/xQKn1bem4T — Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board (@upprpb) July 25, 2024 परीक्षार्थियों को मिलेगी फ्री बस सर्विस योगी सरकार के आदेशानुसार, पांचों दिन एग्जाम देने परीक्षार्थियों के लिए फ्री बसें चलाई जाएंगी।
इनका फायदा परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार उठा सकते हैं।
वहीं बस सर्विस के लिए परीक्षार्थी को अपने एडमिट कार्ड की फोटो कॉपी जमा करानी होगी।
सरकारी की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को फ्री बसें चलाने के आदेश दे दिए गए हैं, जिनकी टाइमिंग विभाग एग्जाम टाइमिंग के अनुसार तय करेगा।
पेपर लीक के कारण कैंसिल हुई थी परीक्षा बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने साल 2023 में सिपाहियों के खाली पड़े 60244 पद भरने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।
एग्जाम 17 और 18 फरवरी को हुआ था, लेकिन एग्जाम पेपर लीक हो गया।
इस वजह से योगी सरकार की काफी किरकिरी हुई।
उन्होंने फरवरी में हुए एग्जाम को रद्द करने का ऐलान करके 6 महीने के अंदर फिर से परीक्षा कराने की घोषणा की थी।
अपने उस वादे को उन्होंने निभाया और एग्जाम करा रहे हैं।
बता दें कि 17-18 फरवरी 2024 को प्रदेश के 75 जिलों में 2500 से ज्यादा सेंटरों पर एग्जाम हुआ था।
करीब 48 लाख लोगों ने एग्जाम दिया था, जिनमें 16 लाख सिर्फ महिला परीक्षार्थी थीं, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री ने नियमों के तहत कड़ी सुरक्षा में एग्जाम कराने का आदेश दिया है।
Article Advertisement
Jobs
UP Police: 60 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा की नई डेट पर ताजा अपडेट
UP Police: 60 हजार पदों पर भर्ती परीक्षा की नई डेट पर ताजा अपडेट उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तारीखों का ऐलान हो गया है, जो अगस्त महीने में 5 दिन चलेंगी। मुख्यमंत्री योगी ने 6 महीने में एग्जाम कराने का वादा निभाते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश भी दिए हैं। उत्तर

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Jobs
बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी किया

Jobs
12वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका: CPCB में 51 Vacancy, ₹1.71 लाख तक Salary; आज रात बंद होगा आवेदन

Jobs
10वीं पास के लिए India Post में 23,757 पदों पर भर्ती: आज से आवेदन शुरू, बिना लिखित परीक्षा ऐसे बनेगी Merit List

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
