सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर गिरोह का सरगना गिरफ्तार Constable Recruitment Exam Scam: सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का रैकेट का खुलासा करते हुए कटिहार पुलिस ने इस मामले में बुधवार को आयोजित परीक्षा के बाद भागलपुर, बांका, सहरसा समेत अन्य जिलों के कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. Constable Recruitment Exam Scam: एसडीपीओ सदर 1 अभिजीत कुमार ने इस संदर्भ में गुरुवार की देर शाम प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि हरिशंकर नायक परीक्षा केंद्र से अभिषेक कुमार के बदले चेतन कुमार को परीक्षा देते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया था. चेतन पुलिस को चकमा देकर सहायक थाना से फरार हो गया था. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस कप्तान के निर्देश पर फरार मुन्ना भाई की गिरफ्तारी को लेकर एक टीम गठित की गयी. पुलिस टीम फरार आरोपित की गिरफ्तारी को लेकर शहरी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो आरोपित के फरार होने की दिशा में स्टेशन पर छापेमारी कर जीआरपी के सहयोग से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. Constable Recruitment Exam Scam: भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में सिपाही भर्ती को लेकर फिजिकल ट्रेनिंग देता था चेतन चेतन के नेटवर्क को खंगालने के दौरान कटिहार पुलिस को एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी. इसमें पूरा गिरोह का खुलासा हो गया. दरअसल, चेतन जगदीशपुर भागलपुर के रहने वाला हैं और वो भागलपुर के सैंडीस कंपाउंड में सिपाही भर्ती को लेकर फिजिकल ट्रेनिंग क्लास चलता है. इसी दौरान वह अभ्यर्थियों के संपर्क में आया और बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर सेटिंग का काम करने लगा. बुधवार को जब वह कटिहार में दूसरे के नाम पर परीक्षा देने आया था. तब पुलिस को उस पर शक हुआ और जब उसे पकड़ा तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. इसके अलावा कोढ़ा थाना क्षेत्र के नवोदय विद्यालय परीक्षा केंद्र से भी तीन लोग गिफ्तार हुये थे. कुल मिलाकर सिपाही भर्ती परीक्षा में गिरोह के सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसमें बुधवार को तीन आरोपित इसके अलावा गुरुवार को भागलपुर जिले के जगदीशपुर के माेतीलाल यादव के पुत्र चेतन कुमार, बांका जिले के रजौन थाना के जगन्नाथापुर गांव का शालिग्राम यादव का पुत्र सागर कुमार, बौंसी थाना के सिमडा मोड़ के देवेंद्र यादव के पुत्र अमित कुमार व सहरसा जिले के पटलाहा के राधेश्याम यादव के पुत्र कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया है. यह छापेमारी एसडीपीओ सदर के नेतृत्व में की गयी टीम में शामिल सहायक थाना अध्यक्ष पंकज प्रताप, पुलिस अवर निरीक्षक शैलेश कुमार, अनिल कुमार दास, नवल किशोर सिंह, नित्यानंद सिंह, अमरेश कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक आकाश कुमार पासवान, पुलिस अवर निरीक्षक विवेक कुमार, गणेश कुमार, थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे.
Seemanchal
सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर गिरोह का सरगना गिरफ्तार
सिपाही भर्ती परीक्षा में दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे सॉल्वर गिरोह का सरगना गिरफ्तार Constable Recruitment Exam Scam: सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गिरोह का रैकेट का खुलासा करते हुए कटिहार पुलिस ने इस मामले में बुधवार को आयोजित परीक्षा के बाद भागलपुर, बांका, सहरसा समेत अन्य जिलों के कुल सात लोगो

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
