अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

कॉनवे ने गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा

कॉनवे ने गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा लंदन, तीन जून (भाषा) न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने लार्ड्स में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने का पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया। गांगुली की तरह बायें हाथ के बल्लेबाज कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ

कॉनवे ने गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा

Article Advertisement

कॉनवे ने गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड तोड़ा लंदन, तीन जून (भाषा) न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने लार्ड्स में अपने पदार्पण टेस्ट मैच में सर्वाधिक स्कोर बनाने का पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली का 25 साल पुराना रिकार्ड तोड़ दिया।

Article Advertisement

गांगुली की तरह बायें हाथ के बल्लेबाज कॉनवे इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन के बाद 136 रन पर खेल रहे थे। इस बीच उन्होंने गांगुली के 131 रन के रिकार्ड को पीछे छोड़ा। दक्षिण अफ्रीका में जन्में 29 वर्षीय कॉनवे इस ऐतिहासिक स्थल पर अपने पदार्पण मैच में शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बन गये हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के वर्तमान अध्यक्ष गांगुली ने 1996 में लार्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और 131 रन की पारी खेली थी। दिलचस्प बात यह है कि गांगुली और कॉनवे दोनों का जन्मदिन आठ जुलाई हैं हालांकि दोनों की उम्र में 20 साल का अंतर है। इस शतक से कॉनवे लार्ड्स पर टेस्ट पदार्पण पर शतक बनाने वाले ​तीसरे विदेशी खिलाड़ी बन गये हैं। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज हैरी ग्राहम ने 1893 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण पर यहां 107 रन बनाये थे। कॉनवे ने तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन पर छक्का जड़कर अपना शतक शानदार तरीके से पूरा किया था।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read