अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

Corona मामलों में तेजी के बीच 10-11 अप्रैल को देश भर में कोविड मॉक ड्रिल

कोविड-19 (COVID-19) मामलों से निपटने के क्रम में आपातकालीन प्रतिक्रिया का आकलन करने के लिए 10 और 11 अप्रैल को पूरे भारत में सार्वजनिक और निजी दोनों अस्पतालों में मॉक ड्रिल (Mock Drill) आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही केंद्र सरकार (Modi Government) ने कोविड-19 संक्रमण के नए समूहों के सामने आने के बाद शन

Corona मामलों में तेजी के बीच 10-11 अप्रैल को देश भर में कोविड मॉक ड्रिल

Article Advertisement

कोविड-19 (COVID-19) मामलों से निपटने के क्रम में आपातकालीन प्रतिक्रिया का आकलन करने के लिए 10 और 11 अप्रैल को पूरे भारत में सार्वजनिक और निजी दोनों अस्पतालों में मॉक ड्रिल (Mock Drill) आयोजित की जाएगी. इसके साथ ही केंद्र सरकार (Modi Government) ने कोविड-19 संक्रमण के नए समूहों के सामने आने के बाद शनिवार को कोरोना संक्रमण (Corona Epidemic) की पुष्टि और पहचान करने के लिए हरसंभव परीक्षण दर बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया. केंद्र सरकार का यह निर्देश कोविड-19 मामलों में क्रमिक लेकिन निरंतर वृद्धि के बीच आया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर 9,433 हो गए. देश में पिछले साल 28 अक्टूबर को एक दिन में 2,208 मामले दर्ज किए गए थे. राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी गई नई एडवाइजरी केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण और आईसीएमआर के महानिदेशक राजीव बहल द्वारा संयुक्त रूप से राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि देश में सक्रिय कोविड-19 के अधिकांश मामले बड़े पैमाने पर केरल (26 फीसद), महाराष्ट्र (22 फीसद), गुजरात (14 फीसद), कर्नाटक (9 फीसद) और तमिलनाडु (6 फीसद) जैसे कुछ राज्यों द्वारा रिपोर्ट किए जा रहे हैं. एडवाइजरी में कहा गया है, 'सभी राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 टीकाकरण के संदर्भ में प्राप्त महत्वपूर्ण कवरेज के कारण अस्पताल में भर्ती होने और मृत्यु की दर कम बनी हुई है, लेकिन मामलों में इस क्रमिक वृद्धि को रोकने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य कार्यों को फिर से शुरू करने की आवश्यकता है.' इसमें कहा गया है कि अस्पताल की तैयारियों, मानव संसाधनों की क्षमता निर्माण और टीकाकरण कवरेज का जायजा लेने के लिए आवश्यक मॉक ड्रिल के विवरण पर चर्चा करने के लिए सोमवार को राज्यों के साथ एक डिजीटल बैठक होगी. कोरोना से राष्ट्रीय रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.65 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं. बीमारी से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4.41 करोड़ हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में अब कुल संक्रमणों का 0.02 प्रतिशत शामिल है, जबकि राष्ट्रीय कोविड-19 रिकवरी दर 98.79 प्रतिशत दर्ज की गई है. सात मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,831 हो गई है, जबकि 24 घंटे की अवधि में महाराष्ट्र और गुजरात द्वारा दो मौतों की सूचना दी गई थी.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read