अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

कोरोना के डर के बीच 44 भारतीय खिलाड़ी ही ओलंपिक उद्घाटन समारोह में

कोरोना के डर के बीच 44 भारतीय खिलाड़ी ही ओलंपिक उद्घाटन समारोह में तोक्यो, 22 जुलाई(भाषा) कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के करीब 44 खिलाड़ी ही भाग लेंगे । जिन खिलाड़ियों की अगले दिन प्रतिस्पर्धा है, उन्हें पहले ही समारोह से परे रहने के लिये कह दिया गया है ।छह अधि

कोरोना के डर के बीच 44 भारतीय खिलाड़ी ही ओलंपिक उद्घाटन समारोह में

Article Advertisement

कोरोना के डर के बीच 44 भारतीय खिलाड़ी ही ओलंपिक उद्घाटन समारोह में तोक्यो, 22 जुलाई(भाषा) कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भारत के करीब 44 खिलाड़ी ही भाग लेंगे । जिन खिलाड़ियों की अगले दिन प्रतिस्पर्धा है, उन्हें पहले ही समारोह से परे रहने के लिये कह दिया गया है ।छह अधिकारियों के साथ भारत का 50 सदस्यीय दल ही उद्घाटन समारोह में होगा ।

Article Advertisement

भारतीय ओलंपिक संघ के महासचिव राजीव मेहता ने कहा ,‘‘ हम ऐसी स्थिति पैदा करना नहीं चाहते कि हमारे खिलाड़ियों के संक्रमित होने का डर हो । इसी वजह से उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और अधिकारियों कम करके 50 रखने का ही फैसला किया गया है ।’’ कोचों और दल प्रमुख से मुलाकात के बाद यह फैसला लिया गया । भारत के 125 से अधिक खिलाड़ी तोक्यो ओलंपिक में भाग ले रहे हैं और भारतीय दल में 228 सदस्य हैं जिनमें अधिकारी, कोच, सहयोगी स्टाफ और वैकल्पिक खिलाड़ी शामिल हैं । भारतीय दल के उप प्रमुख प्रेम कुमार वर्मा ने बुधवार को कहा था ,‘‘ हर देश के छह अधिकारियों को समारोह में भाग लेने की अनुमति दी गई है लेकिन खिलाड़ियों की संख्या पर रोक नहीं है ।हमने हालांकि खिलाड़ियों को सलाह दी है कि जिनकी अगले दिन स्पर्धा है, वे समारोह से दूर रहें ।’’ निशानेबाज सौरभ चौधरी, अभिषेक वर्मा, इलावेनिल वालारिवान, अपूर्वी चंदेला की पहले दिन प्रतिस्पर्धा है जो उद्घाटन समारोह का हिस्सा नहीं होंगे । पहले दिन मुक्केबाजों, तीरंदाजों और महिला तथा पुरूष हॉकी टीम के भी मुकाबले हैं । पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम भारतीय दल के ध्वजवाहक हैं । मैरीकॉम का पहले दिन मुकाबला नहीं है लेकिन भारतीय पुरूष हॉकी टीम न्यूजीलैंड से खेलेगी । ब्रिटेन के 30 ही खिलाड़ी समारोह में भाग लेंगे जबकि उसके 376 खिलाड़ी ओलंपिक में खेल रहे हैं ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read