कोरोना के ‘तूफान’ से देश जल्द बाहर निकलेगा : मोदी नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इसकी ताजा लहर के ‘तूफान’ ने देश को झकझोर कर रख दिया है।
अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 76वीं कड़ी को प्रधानमंत्री ने पूरी तरह कोरोना महामारी पर केंद्रित रखा और कहा कि आज सबसे बड़ी प्राथमिकता इस बीमारी को हराना है और इसके लिए देशवासियों को सकारात्मक भाव बनाए रखना है तथा विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की सलाह को प्राथमिकता देना है।
देश के जल्द ही इस आपदा से बाहर निकलने की उम्मीद जताते हुए प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों को कोविड-19 रोधी टीकों को लेकर चल रही अफवाहों से भी आगाह किया और कहा कि केंद्र सरकार पात्र नागरिकों को नि:शुल्क टीका देती रहेगी।
मोदी ने कहा, ‘‘आज आपसे ‘मन की बात’ ऐसे समय कर रहा हूं जब कोरोना हम सभी के धैर्य, हम सभी के दुःख बर्दाश्त करने की सीमा की परीक्षा ले रहा है।
बहुत से अपने हमें असमय, छोड़कर चले गए हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश हौंसले से भरा हुआ था, आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इस तूफान ने देश को झकझोर दिया है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों इस संकट से निपटने के लिए उन्होंने देश के चिकित्सा जगत से लेकर दवा निर्माताओं और टीका निर्माताओं सहित अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञों से चर्चा की और इस दौरान उन्होंने सरकार को कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों की सलाह को प्राथमिकता देनी है।’’ मोदी ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार के प्रयासों को आगे बढ़ाने में केंद्र सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है और राज्यों की सरकारें भी अपना दायित्व निभाने की पूरी कोशिश कर रही हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए ‘‘सकारात्मक भाव’’ बहुत ज्यादा जरूरी है और देशवासियों को इसे बनाए रखना है।
उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना के इस संकट काल में टीके की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि टीके को लेकर किसी भी अफ़वाह में न आएं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से सभी राज्य सरकारों को मुफ्त टीके भेजे गए हैं जिसका लाभ 45 साल की उम्र के ऊपर के लोग ले सकते हैं और अब एक मई से देश में 18 साल के ऊपर के हर व्यक्ति के लिए टीके उपलब्ध होने वाले हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘भारत सरकार की तरफ से मुफ्त टीके का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वह आगे भी चलता रहेगा।’’ मोदी ने राज्यों से आग्रह किया कि वह इस मुफ्त टीका अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा-से-ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
प्रधानमंत्री ने इस बार की कड़ी में कोरोना से मुकाबला कर रहे चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों और अन्य कोरोना योद्धाओं से बात की और उनके अनुभव सुने।
मुंबई के चिकित्सक शशांक से बातचीत में प्रधानमंत्री ने कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर का फर्क जानना चाहा।
इसके जवाब में उन्होंने कहा कि पहली लहर के मुकाबले दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है लेकिन इसके साथ ही इससे ठीक होने की रफ्तार भी ज्यादा है और मृत्यु दर काफी कम है।
शशांक ने कहा कि जैसे लोग कपड़े बदलते हैं, वैसे ही कोरोना का वायरस भी अपना रंग बदल रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए बिलकुल डरने की बात नहीं है और इस लहर को भी हम पार कर लेंगे।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सही है कि कोरोना से बहुत लोग संक्रमित हो रहे हैं लेकिन, कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या भी उतनी ही ज्यादा है।
उन्होंने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुकीं गुरुग्राम की प्रीति चतुर्वेदी से बात की और उनके अनुभव सुने।
मोदी ने कहा कि इस बार की ‘मन की बात’ की कड़ी की पूरी चर्चा को उन्होंने कोरोना महामारी पर ही रखा क्योंकि आज सबसे बड़ी प्राथमिकता इस बीमारी को हराना है।
मोदी ने महावीर जयंती, रमजान, बुद्ध पूर्णिमा, गुरु तेगबहादुर के 400वें प्रकाश पर्व और टैगोर जयंती का उल्लेख करते हुए कहा कि ये सभी हमें अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘एक नागरिक के तौर पर हम अपने जीवन में जितनी कुशलता से अपने कर्तव्यों को निभाएंगे, कोरोना के ताजा संकट से मुक्त होकर भविष्य के रास्ते पर उतनी ही तेजी से आगे बढ़ेंगे।’’ मोदी ने लोगों से टीका लगवाने और कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करने का आग्रह करते हुए कहा कि ‘‘दवाई भी-कड़ाई भी’’ के मंत्र को कभी भी नहीं भूलना है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि देश जल्द ही साथ मिलकर इस आपदा से बाहर निकलेगा।
Article Advertisement
Politics
कोरोना के ‘तूफान’ से देश जल्द बाहर निकलेगा : मोदी
कोरोना के ‘तूफान’ से देश जल्द बाहर निकलेगा : मोदी नयी दिल्ली, 25 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोरोना की पहली लहर का सफलतापूर्वक मुकाबला करने के बाद देश आत्मविश्वास से भरा हुआ था लेकिन इसकी ताजा लहर के ‘तूफान’ ने देश को झकझोर कर रख दिया है। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
