BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Politics

कोरोना का खौफ: पत्नी की अंतिम विदाई पर आए लोगों को पति ने लौटाया!

Published: 1/4/2020, 3:06:12 pm355 viewsSeemanchal Live

कोरोना का खौफ: पत्नी की अंतिम विदाई पर आए लोगों को पति ने लौटाया! देवकी नंदन त्यागी के जज्बे को सलाम। समाज हित में लिए गए इनके फैसले से उन लोगों को सीख लेनी चाहिए जो बेमतलब घर से निकलकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पत्नी ममता की मौत पर अंतिम विदाई और शवयात्रा में जाने के लिए जुटे लोगों क

कोरोना का खौफ: पत्नी की अंतिम विदाई पर आए लोगों को  पति  ने लौटाया!
कोरोना का खौफ: पत्नी की अंतिम विदाई पर आए लोगों को पति ने लौटाया! देवकी नंदन त्यागी के जज्बे को सलाम। समाज हित में लिए गए इनके फैसले से उन लोगों को सीख लेनी चाहिए जो बेमतलब घर से निकलकर लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। पत्नी ममता की मौत पर अंतिम विदाई और शवयात्रा में जाने के लिए जुटे लोगों को उन्होंने हाथ जोड़कर लौटा दिया। खुद पर टूटे वज्रपात के बावजूद उन्होंने लोगों को पीएम की भीड़ ना जुटाने और कोरोना से बचने की नसीहत याद दिलाई। मात्र 10 लोगों के साथ ही शवयात्रा निकाली। आगरा के न्यू विजय नगर कॉलोनी के नगला धनी क्षेत्र निवासी देवकीनंदन त्यागी की पत्नी ममता की लंबी बीमारी से बुधवार सुबह मौत हो गई। दस बजे शव को अस्पताल से घर लाया गया। शुभचिंतकों और नाते-रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। वहीं, लॉकडाउन और भीड़ न जुटने के सरकार के आदेशों के चलते असमंजस की स्थिति हो गई। बड़ी संख्या में जुटे लोगों के भावावेश में कोई फैसला नहीं ले पा रहे थे। वहीं दूसरी ओर परिवार के लोग बिलख रहे थे। क्या किया जाए क्या नहीं इसे लेकर चर्चा होने लगी। सभी अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अड़े थे। देवकी के घर के बाहर जमावड़ा लगा था।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read