अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

भारत तक पहुंचा कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, इन राज्यों में 300 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

भारत तक पहुंचा कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, इन राज्यों में 300 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. दरअसल, सिंगापुर में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद अब भारत में भी इस वैरिएंट के केस देखने को मिल रहे हैं. सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना वायर

भारत तक पहुंचा कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, इन राज्यों में 300 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

Article Advertisement

भारत तक पहुंचा कोरोना वायरस का नया वैरिएंट, इन राज्यों में 300 से ज्यादा लोग हुए संक्रमित कोरोना वायरस एक बार फिर से पैर पसारने लगा है. दरअसल, सिंगापुर में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद अब भारत में भी इस वैरिएंट के केस देखने को मिल रहे हैं. सिंगापुर के बाद अब भारत में भी कोरोना वायरस के नए वैरिएंट KP.1 और KP.2 ने दस्तक दे रही है. देश के अलग-अलग राज्यों में इनके 300 से ज्यादा मामले सामने आए हैं. जानकारी के मुताबिक, देश में केपी.2 से कुल 290 और केपी.1 से 34 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. इन दोनों सब वैरिएंट की वजह से ही सिंगापुर में संक्रमण के मामले बढ़ हैं. बताया जा रहा है कि ये दोनों जेएन1 वैरिएंट के सब वैरिएंट हैं, जिनका संबंध अस्पताल में भर्ती होने के मामलों और गंभीर रूप से बीमार होने से नहीं है. इसलिए इस वैरिएंट से संक्रमित होने पर चिंता करने की कोई बात नहीं है. किस राज्य में कितने मामले? सूत्रों के मुताबिक, इंसाकॉग कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर संवेदनशील है और नए वैरिएंट के मामले सामने आने पर उसका मुकाबला कर सकता है. इंसाकॉग के मुताबिक, केपी.1 संक्रमण के कुल 34 मामले देश के सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में देखने को मिले हैं. जिनमें से 23 मामले अकेले पश्चिम बंगाल में दर्ज किए गए. वहीं गोवा , हरियाणा और उत्तराखंड में इस संक्रमण का एक-एक मामला सामने आया है. जबकि गुजरात और राजस्थान में 2-2 केस मिले हैं. वहीं महाराष्ट्र में इस संक्रमण के कुल चार केस सामने आए हैं. वहीं केपी.2 सब वैरिएंट के देश में आए कुल 290 मामलों में सबसे ज्यादा 148 मामले अकेले महाराष्ट्र में देखने को मिले हैं.   इसके अलावा दिल्ली और मध्य प्रदेश में इस वैरिएंट का एक-एक केस सामने आया है. जबकि गोवा में 12, गुजरात में 23 और हरियाणा में तीन लोग इस वैरिएंट से संक्रमित हुए हैं. उधर कर्नाटक में चार, ओडिशा में 17, राजस्थान में 21 और उत्तर प्रदेश में आठ लोग इस संक्रमण की चपेट में हैं. जबकि उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल में क्रमशः 16 और 36 लोग इस सब वैरिएंट से संक्रमित हुए. बता दें कि सिंगापुर में हाल के दिनों में कोविड-19 की लहर देखने को मिली है. इस महीने पांच से 11 मई के बीच केपी.1 और केपी.2 सब वैरिएंट संक्रमण के कुल 25,900 मामले देश में देखने को मिले हैं.   जानिए क्या है इंसाकांग? बता दें कि भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) ने 30 दिसंबर 2020 को भारत सरकार द्वारा स्थापित जीनोम सीक्वेंसिंग प्रयोगशालाओं का एक राष्ट्रीय बहु-एजेंसी कंसोर्टियम है. शुरुआत में इस कंसोर्टियम में 10 प्रयोगशालाओं को शामिल किया गया था. इसके बाद इंसाकॉग के तहत प्रयोगशालाओं के दायरों का विस्तार किया गया. वर्तमान में इस कंसोर्टियम के तहत 28 प्रयोगशालाएं हैं. जिनका काम सार्स-कोव-2 में हुई जीनोमिक विविधताओं की निगरानी करना है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read