अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
World

कोरोना वायरस के ज्यादा घातक रूप ने अमेरिका-यूरोप में तबाही मचाई

कोरोना वायरस के ज्यादा घातक रूप ने अमेरिका-यूरोप में तबाही मचाई कोरोना ने चीन के मुकाबले अमेरिका-यूरोपीय देश इटली, फ्रांस और स्पेन में ज्यादा तबाही क्यों मचाई, इसकी गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के शोध से खुलासा हुआ है कि चीन से निकले वायरस ने तीन रूप बदले। यूरोप और अमेरिका में इस

कोरोना वायरस के ज्यादा घातक रूप ने अमेरिका-यूरोप में तबाही मचाई

Article Advertisement

कोरोना वायरस के ज्यादा घातक रूप ने अमेरिका-यूरोप में तबाही मचाई कोरोना ने चीन के मुकाबले अमेरिका-यूरोपीय देश इटली, फ्रांस और स्पेन में ज्यादा तबाही क्यों मचाई, इसकी गुत्थी सुलझती नजर आ रही है। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के शोध से खुलासा हुआ है कि चीन से निकले वायरस ने तीन रूप बदले।

Article Advertisement

यूरोप और अमेरिका में इसने ज्यादा जानलेवा रूप धारण कर एक लाख लोगों की जान ले ली। कैंब्रिज के आनुवांशिक वैज्ञानिकों ने पूरी दुनिया में वायरस के अलग-अलग 160 नमूनों के जीनोम का रिकॉर्ड खंगाला। इससे इसकी तीन अलग-अलग वंशावली सामने आई, जिसे ए, बी और सी नाम दिया गया। वायरस चीन से बाहर रूप बदलकर घातक हो गया। इटली-स्पेन के नागरिकों में ऐसे संक्रमण झेलने की उतनी प्रतिरोधी क्षमता नहीं थी, जितनी चीन के लोगों में थी। चीन में सार्स, मर्स जैसे वायरस ने हमला किया है, लिहाजा वहां कम कहर बरपा। चीन से अलग: शोधकर्ताओं ने कहा, कोरोना के जिस रूप ने ब्रिटेन को निशाना बनाया, वह चीन में वायरस के नमूने से अलग था। ब्रिटेन में यह सिंगापुर, दक्षिण कोरिया या हांगकांग से आया। कोरोना सिंगापुर और जर्मनी से इटली पहुंचा, पर बदले रूप में उसने इटली में ज्यादा विनाशलीला दिखाई। वहीं अमेरिका में वायरस का शुरुआती संक्रमण ए टाइप का था, जो चीन से आया था। पर बाद में यूरोप से इसका घातक नमूना वहां पहुंचा, जिससे वहां भी रिकॉर्ड मौतें हो रही हैं। 24 दिसंबर 2019 से चार मार्च 2020 तक कई देशों से 160 वायरस जीनोम के नमूनों का यह अध्ययन जनरल प्रोसिडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित हुआ। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read