अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

कोरोना वायरस: नीट परीक्षा रद्द

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर देश व्यापी बंद को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नीट रद्द कर दी। ’अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) तीन मई को आयोजित होने वाली थी। एक वरिष्ठ अधिक

कोरोना वायरस: नीट परीक्षा रद्द

Article Advertisement

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) देश में कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर देश व्यापी बंद को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा ‘नीट रद्द कर दी। ’अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) तीन मई को आयोजित होने वाली थी।

Article Advertisement

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने तीन सप्ताह के बंद और कुछ विषयों की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित होने के बाद यह निर्णय लिया है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने कहा कि विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को देश के विभिन्न हिस्सों के परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में कोई दिक्कत न आए, इसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने कहा, ‘‘ कोविड-19 से विद्यार्थियों और उनके माता-पिता की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए तीन मई की नीट परीक्षा रद्द की जाती है।’’ उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही स्थिति सामान्य होगी लेकिन फिलहाल के लिए संबंधित मंत्रालयों और परीक्षा बोर्डों द्वारा स्थिति का आकलन करने के बाद यह निर्णय लिया गया है। अब परीक्षा मई के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित है। बाद में स्थिति के आकलन के बाद नई तारीख की घोषणा होगी। कोरोना वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए 14 अप्रैल तक देशव्यापी बंद है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read