अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Sports

कोरोना वायरस: जुलाई में घरेलू सर्किट शुरू कर सकता है AITA

कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां ठप्प होने के बीच अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) घरेलू सर्किट जुलाई में शुरू कर सकता है और इसके लिए वह धन जारी करने की मांग करेगा। कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन की वजह से खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं और इससे दुनियाभर में एटीपी और अंतरराष्ट्रीय ट

कोरोना वायरस: जुलाई में घरेलू सर्किट शुरू कर सकता है AITA

Article Advertisement

कोरोना वायरस के कारण खेल गतिविधियां ठप्प होने के बीच अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) घरेलू सर्किट जुलाई में शुरू कर सकता है और इसके लिए वह धन जारी करने की मांग करेगा। कोरोना वायरस के कारण देशभर में लागू लॉकडाउन की वजह से खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हुई हैं और इससे दुनियाभर में एटीपी और अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के टूर्नामेंट स्थगित या रद्द पड़े हैं।

Article Advertisement

एआईटीए के महासचिव हिरण्मय चटर्जी ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अगले दो महीनों में लॉकडाउन पूरी तरह खत्म हो जाएगा और यात्रा प्रतिबंध में भी ढील दी जाएगी। ऐसे में महासंघ जुलाई में घरेलू सर्किट लॉन्च करने की योजना कर रहा है। कोरोना वायरस के कारण खिलाड़ियों की आजीविका के साथ-साथ उनके संपूर्ण प्रशिक्षण और तैयारियों पर प्रभाव पड़ा है, ऐसे में इस सर्किट का उद्देश्य खिलाड़ियों को बिना किसी आर्थिक बोझ के फिट रहने और मैचों के लिए तैयार करना है। एआईटीए ने सभी आयु वर्ग के टूर्नामेंट शुरु करने का प्रस्ताव दिया है। यात्रा पर प्रतिबंध के कारण फिलहाल इसे राज्य स्तर के टूर्नामेंट तक ही सीमित रखा जाएगा, लेकिन यात्रा प्रतिबंध हटने और सामाजिक दूरी में ढील के बाद सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में इसे जोनल और राष्ट्रीय टूर्नामेंटों के तौर पर कराया जाएगा। एआईटीए घरेलू सर्किट के लिए बड़ा कोष तैयार करने की योजना बना रहा है। एआईटीए भारत सरकार औऱ खेल मंत्रालय से भी संपर्क कर रहा है ताकि वे 2019-20 के लिए जारी एसीटीसी बजट के अप्रयुक्त हिस्से का उपयोग करने की अनुमति दे सके जो टूर्नामेंट और विदेशी एक्सपोजर के लिए इस वर्ष सितंबर तक के लिए जारी किया गया था। एआईटीए इस संबंध में कॉरपोरेट जगत से भी संपर्क करेगा और उनसे इस कोष में योगदान देने का आग्रह करेगा ताकि इसका इस्तेमाल प्रो और आईटीएफ सर्किट बंद रहने के दौरान आगामी महीनों में भारतीय खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट और प्रतियोगिता मौके उपलब्ध कराने के लिए किया जा सके। Source :-Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read