अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Politics

कोरोना संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बड़ी राहत, IMF ने 1.4 अरब डॉलर की मदद की

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए राहत की खबर है। कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए 1.4 अरब डॉलर की सहायता राशि मंजूरी की है। गुरुवार को आईएमएफ ने अपने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्

कोरोना संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को बड़ी राहत, IMF ने 1.4 अरब डॉलर की मदद की

Article Advertisement

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए राहत की खबर है। कोरोना वायरस की वजह से आर्थिक संकट का सामना कर रहे पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए 1.4 अरब डॉलर की सहायता राशि मंजूरी की है। गुरुवार को आईएमएफ ने अपने बयान में कहा कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के कार्यकारी बोर्ड ने रैपिड फाइनेंसिंग इंस्ट्रूमेंट (आरएफआई) के तहत पाकिस्तान की कोविड-19 से लड़ने के लिए खरीद जरूरतों को तत्काल पूरा करने के लिए करीब 1.4 अरब डॉलर की राशि स्वीकृत की गयी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप झेल रहे पाकिस्तान को स्वास्थ्य और राहत कार्य को मजबूती देने के लिए यह सहायता राशि मंजूर की गई है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य महामारी और इसके आर्थिक प्रभाव को कम करना है। बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना संकट से निपटने के लिए मदद की गुहार लगाई थी। पाकिस्तान में कोरोना की स्थिति पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड 19) का प्रकोप लगातार फैलता जा रहा है और गुरुवार को देश में संक्रमण प्रभावितों की संख्या साढ़े छह हजार को पार कर गई जबकि अब तक 124 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को कोरोना संक्रमण मामले 6146 थे जो आज बढ़कर 6505 पर पहुंच गए। पाकिस्तान में एक तरफ जहां वायरस से संक्रमित और इससे मरने वालों की संख्या बढ़ रही है, वहीं चिंता की बात यह कि संक्रमण प्रभावितों में मरने वालों के प्रतिशत में भी इजाफा हो रहा है। पंजाब प्रांत में कोरोना लगातार भयावह रूप लेता जा रहा है। यहां कोराना सबसे अधिक कहर बरपा रहा है और यहां देश के कुल संक्रमितों में करीब आधे हैं। पंजाब में संक्रमित 3217 मामले हैं जबकि इस वायरस से 34 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। सिंध प्रांत कोराना वायरस के मामले में दूसरे स्थान पर है। यहां 1668 संक्रमित हैं जबकि मरने वाले 41 हैं। मृतकों के लिहाज से खैबर पख्तूनख्वा में सबसे अधिक 42 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है जबकि यहां 912 लोग इस संक्रमण की जद में हैं। बलूचिस्तान में संक्रमण की चपेट में 280 लोग आ चुके हैं जबकि तीन की मृत्यु हुई है। गिलगित बलासितान में 237 संक्रमित और तीन की मौत हुई है। राजधानी इस्लामाबाद में 146 प्रभावित और एक की मृत्यु हुई है। जबिक पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 46 संक्रमित हैं। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read